WI Inning
35/1 (4 ov)
Target: 224
Shimron Hetmyer 22(12)*
Kamil Pooran 5 (7)
WI need 189 runs in 16.0 remaining overs
{"_id":"637210ca76dac4686c0fc037","slug":"david-warner-will-retire-from-test-cricket-in-a-year-wants-to-play-t20-world-cup-2024","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"David Warner Retirement: जल्द ही टेस्ट क्रिकेट को अलविदा कह देंगे डेविड वॉर्नर, खेलना चाहते हैं 2024 विश्व कप","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
David Warner Retirement: जल्द ही टेस्ट क्रिकेट को अलविदा कह देंगे डेविड वॉर्नर, खेलना चाहते हैं 2024 विश्व कप
Mon, 14 Nov 2022 03:26 PM IST
शक्तिराज सिंह
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, सिडनी
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, सिडनी
Published by: शक्तिराज सिंह
Updated Mon, 14 Nov 2022 03:26 PM IST
सार
डेविड वॉर्नर ने तीनों फॉर्मेट में ऑस्ट्रेलिया के लिए कमाल किया है। उन्होंने पारी की शुरुआत करते हुए विस्फोटक अंदाज में कई शानदार पारियां खेली हैं, लेकिन अब वह टेस्ट क्रिकेट को अलविदा कहना चाहते हैं।
विज्ञापन
डेविड वॉर्नर
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
ऑस्ट्रेलिया के सलामी बल्लेबाज डेविड वॉर्नर ने कहा है कि वह जल्द ही टेस्ट क्रिकेट से संन्यास ले लेंगे। वॉर्नर अगले 12 महीने के अंदर टेस्ट क्रिकेट से संन्यास का एलान कर सकते हैं। इसके साथ ही उन्होंने यह भी बताया है कि वह 2023 में वनडे विश्व कप और 2024 में टी20 विश्व कप खेलना चाहते हैं।
टी20 विश्व कप 2022 में ऑस्ट्रेलिया की मेजबान होने के बावजूद ग्रुप स्टेज से ही बाहर हो गई थी। इसके बाद कई दिग्गजों ने टीम में बदलाव की मांग की है। खासकर मैथ्यू हेडन ने कहा कि कई सीनियर खिलाड़ियों को अगले विश्व कप से पहले टीम से बाहर हो जाना चाहिए। इसके डेविड वॉर्नर ने साफ किया है कि आने वाले एक साल में वह टेस्ट क्रिकेट से संन्यास ले लेंगे। टी20 विश्व कप 2022 में डेविड वॉर्नर ने 11 के औसत से रन बनाए, लेकिन वह अभी टी20 क्रिकेट खेलना चाहते हैं।
2023 में ऑस्ट्रेलियाई टीम का शेड्यूल काफी व्यस्त है। वनडे विश्व कप से पहले कंगारू टीम को भारत में बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी के तहत टेस्ट मैच खेलने हैं और इंग्लैंड में जाकर एशेज टेस्ट सीरीज भी खेलनी है। ऐसे में वॉर्नर इन दोनों सीरीज के बाद टेस्ट क्रिकेट को अलविदा कह सकते हैं।
विज्ञापन
ऑस्ट्रेलिया के कप्तान बनने के सवाल पर वॉर्नर ने कहा कि उन्होंने अपने करियर में जो कुछ भी सीखा है, वह युवा खिलाड़ियों को बताना चाहते हैं। जब वह बिग बैश या घरेलू क्रिकेट में खेलते हैं तो युवा खिलाड़ियों के पास उनसे सीखने के लिए काफी कुछ होता है। अगर वह खिलाड़ी सीखना चाहते हैं तो यह उनके लिए काफी फायदेमंद होगा।
ऑस्ट्रेलिया के लिए आने वाले समय में काफी चुनौतिया आएंगी, क्योंकि यह टीम बदलाव के दौर से गुजर रही होगी। डेविड वॉर्नर के अलावा उस्मान ख्वाजा, स्टीव स्मिथ, मिशेल स्टार्क सहित कई खिलाड़ी 30 साल से ज्यादा के हो चुके हैं और आने वाले समय में संन्यास ले सकते हैं।