{"_id":"63c0370d58de5c47481ddedb","slug":"david-warner-will-play-his-last-icc-tournament-next-year-may-retire-after-2024-t20-world-cup","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"David Warner: अगले साल अपना आखिरी आईसीसी टूर्नामेंट खेलेंगे वॉर्नर, टी20 विश्व कप के बाद ले सकते हैं संन्यास","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
David Warner: अगले साल अपना आखिरी आईसीसी टूर्नामेंट खेलेंगे वॉर्नर, टी20 विश्व कप के बाद ले सकते हैं संन्यास
Thu, 12 Jan 2023 10:06 PM IST
शक्तिराज सिंह
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, सिडनी
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, सिडनी
Published by: शक्तिराज सिंह
Updated Thu, 12 Jan 2023 10:06 PM IST
सार
वॉर्नर ने कहा "मेरी निगाह 2024 में होने वाले टी 20 विश्वकप पर लगी हैं। अगर मेरा चयन होता है तो मेरी कोशिश ऑस्ट्रेलिया को विश्वकप दिलाने की होगी।"
विज्ञापन
डेविड वॉर्नर
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
ऑस्ट्रेलिया के स्टार बल्लेबाज डेविड वॉर्नर ने संकेत दिया है कि 2024 में अमेरिका और वेस्टइंडीज में होने वाले टी 20 विश्वकप उनका अंतिम अंतरराष्ट्रीय टूर्नामेंट होगा। ऐसे में वह इस टूर्नामेंट में टीम को खिताबी जीत उनके लिए सोने पे सुहागा होगी। स्काई स्पोर्ट्स पर वॉर्नर ने कहा कि अगला साल अंतरराष्ट्रीय स्तर पर उनका अंतिम वर्ष होगा।
वॉर्नर ने कहा "मेरी निगाह 2024 में होने वाले टी 20 विश्वकप पर लगी हैं। अगर मेरा चयन होता है तो मेरी कोशिश ऑस्ट्रेलिया को विश्वकप दिलाने की होगी।" वर्ष 2021 में यूएई में हुए टी 20 विश्वकप में वॉर्नर ने 289 रन बनाए थे और टूर्नामेंट के श्रेष्ठ खिलाड़ी चुने गए थे। पिछले माह वॉर्नर ने कहा था कि वह भारत में होने वाली बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी को लेकर बेहद उत्साहित हैं। उन्होंने कहा था "अगर मैं चुना जाता हूं तो मेरे लिए भारत में जीतना बड़ी प्रेरणा होगा। मुझे कोच और चयनकर्ताओं ने कहा है कि वे मुझे वहां देखना चाहेंगे।"
ऑस्ट्रेलिया के सबसे बेहतरीन बल्लेबाजों में से एक डेविड वॉर्नर ने हाल ही में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ दोहरा शतक लगाया था। वह जो रूट के बाद दुनिया के दूसरे खिलाड़ी बने थे, जिन्होंने अपने 100वें टेस्ट मैच में दोहरा शतक लगाया था। इस पारी से पहले डेविड वॉर्नर टेस्ट क्रिकेट में संघर्ष कर रहे थे और लगभग तीन साल तक क्रिकेट के सबसे लंबे फॉर्मेट में शतक नहीं लगा पाए थे।
विज्ञापन
अब डेविड वॉर्नर की कोशिश भारतीय जमीन पर बड़ी पारी खेलकर ऑस्ट्रेलिया को जीत दिलाने की होगी। भारत में होने वाली चार मैच की टेस्ट सीरीज में ऑस्ट्रेलियाई टीम कोई मैच जीतने पर विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में जगह बना लेगी। अगर ऑस्ट्रेलियाई टीम सीरीज को चारों मैच हार जाती है तो मुश्किल में पड़ सकती है।