{"_id":"684c20d112d8e647d801b4cd","slug":"david-warner-speaks-on-ahmedabad-plane-crash-says-never-travel-by-air-india-know-details-2025-06-13","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"David Warner: अहमदाबाद विमान हादसे पर डेविड वॉर्नर ने जताया दुख, एअर इंडिया से कभी नहीं यात्रा करने की खाई कसम","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
David Warner: अहमदाबाद विमान हादसे पर डेविड वॉर्नर ने जताया दुख, एअर इंडिया से कभी नहीं यात्रा करने की खाई कसम
Fri, 13 Jun 2025 06:30 PM IST
Mayank Tripathi
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Mayank Tripathi
Updated Fri, 13 Jun 2025 06:30 PM IST
सार
वॉर्नर ने अपनी इंस्टा स्टोरी पर दुख जताया। इसके बाद उन्होंने कहा कि वह कभी भी एअर इंडिया से सफर नहीं करेंगे। दरअसल, वॉर्नर ने जो स्टोरी साझा की है उसमें एअर इंडिया के पूर्व क्रू मेंबर ने गंभीर आरोप लगाया है। उसका कहना है कि एअर इंडिया खराब एअरक्राफ्ट का लगातार प्रयोग कर रहा है।
विज्ञापन
डेविड वॉर्नर
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
ऑस्ट्रेलिया के पूर्व क्रिकेटर डेविड वॉर्नर ने अहमदाबाद विमान हादसे में मारे गए यात्रियों को श्रद्धांजलि दी है और इस घटना पर दुख जताया है। इसके अलावा वॉर्नर ने एअर इंडिया से कभी भी यात्रा नहीं करने की कसम खाई है।
विज्ञापन
266 लोगों की हुई मौत
अहमदाबाद से लंदन जाने वाला एअर इंडिया का विमान गुरुवार दोपहर टेकऑफ हुआ था। एअर इंडिया के मुताबिक, बोइंग 787-8 मॉडल के इस विमान में 242 यात्री और चालक दल के सदस्य सवार थे। यात्रियों में 169 भारतीय नागरिकों समेत 53 ब्रिटेन, सात पुर्तगाली और एक कनाडाई के नागरिक शामिल थे। इस भीषण हादसे में गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री विजय रुपाणी समेत कुल 266 लोगों की मौत हो गई। इनमें 241 लोग विमान में सफर कर रहे थे। बाकी हताहत लोग विमान के क्रैश होते समय मेघाणीनगर में घटनास्थल पर मौजूद थे।

वॉर्नर ने जताया हादसे पर दुख
वॉर्नर ने अपनी इंस्टा स्टोरी पर दुख जताया। इसके बाद उन्होंने कहा कि वह कभी भी एअर इंडिया से सफर नहीं करेंगे। दरअसल, वॉर्नर ने जो स्टोरी साझा की है उसमें एअर इंडिया के पूर्व क्रू मेंबर ने गंभीर आरोप लगाया है। उसका कहना है कि एअर इंडिया खराब एअरक्राफ्ट का लगातार प्रयोग कर रहा है।
वॉर्नर ने अपनी इंस्टा स्टोरी पर दुख जताया। इसके बाद उन्होंने कहा कि वह कभी भी एअर इंडिया से सफर नहीं करेंगे। दरअसल, वॉर्नर ने जो स्टोरी साझा की है उसमें एअर इंडिया के पूर्व क्रू मेंबर ने गंभीर आरोप लगाया है। उसका कहना है कि एअर इंडिया खराब एअरक्राफ्ट का लगातार प्रयोग कर रहा है।
जब बिना पायलट के विमान पर सवार हो गए थे डेविड वॉर्नर
मालूम हो कि, यह पहला मौका नहीं है जब वॉर्नर का एअर इंडिया पर गुस्सा फूटा है। इसी साल मार्च में वॉर्नर को एक यात्रा के दौरान बिना पायलट के विमान में सवार होना पड़ा और इसकी वजह से उन्हें विमान के अंदर लंबा इंतजार करना पड़ा था। उन्होंने सोशल मीडिया पर लिखा था- 'हम बिना पायलट के एक प्लेन में सवार हुए और घंटों तक प्लेन में इंतजार किया। एयर इंडिया आप यह जानते हुए कि उड़ान के लिए कोई पायलट उपलब्ध नहीं है, यात्रियों को क्यों बोर्ड कराते हैं?' इसके बाद एअर इंडिया ने एक बयान जारी कर कहा कि बेंगलुरु में खराब मौसम के कारण उड़ानों में देरी हो रही है और कई विमान कंपनियों को उड़ानों में देरी का सामना करना पड़ा है।

@airindia we’ve boarded a plane with no pilots and waiting on the plane for hours. Why would you board passengers knowing that you have no pilots for the flight? 🤦♂️🤦♂️
— David Warner (@davidwarner31) March 22, 2025