फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   David warner made funny comment on rohit sharma video showing india Jersey

टी-20 वर्ल्डकप: रोहित शर्मा ने वीडियो में दिखाई टीम इंडिया की जर्सी, डेविड वार्नर ने किया मजेदार कमेंट

Tue, 19 Oct 2021 04:10 PM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शक्तिराज सिंह Updated Tue, 19 Oct 2021 04:10 PM IST
सार

ऑस्ट्रेलियाई टीम के ओपनर डेविड वार्नर ने रोहित शर्मा के एक वीडियो पर मजेदार कमेंट किया है। उन्होंने रोहित पर टिकटॉक वीडियो कॉपी करने का आरोप लगाया है। इस वीडियो में रोहित टीम इंडिया की नई जर्सी दिखा रहे थे। 

विज्ञापन
David warner made funny comment on rohit sharma video showing india Jersey
रोहित शर्मा अपने वीडियो में टीम इंडिया की जर्सी दिखा रहे थे, जिसमें वार्नर ने मजेदार कमेंट किया है। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

ऑस्ट्रेलिया के ओपनिंग बल्लेबाज डेविड वार्नर सोशल मीडिया पर खासे एक्टिव हैं और अक्सर बाकी खिलाड़ियों की पोस्ट पर मजेदार कमेंट करते रहते हैं। इस बार उन्होंने भारतीय ओपनर रोहित शर्मा की पोस्ट पर मजेदार कमेंट किया है और उन पर टिकटॉक वीडियो कॉपी करने का आरोप लगाया है। वार्नर अक्सर अपने परिवार के साथ टिकटॉक वीडियो बनाते रहते हैं और उनके फैंस को ये वीडियो काफी पसंद आते हैं। वार्नर ने दक्षिण भारतीय गानों पर भी कई टिकटॉक वीडियो बनाए हैं, जो उनके हैदराबाद के फैंस को खूब पसंद आते हैं। 
विज्ञापन

View this post on Instagram

A post shared by Rohit Sharma (@rohitsharma45)

विज्ञापन

David warner made funny comment on rohit sharma video showing india Jersey
रोहित की पोस्ट पर वार्नर का कमेंट। - फोटो : सोशल मीडिया
रोहित ने जो वीडियो अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है, उसमें वो भारतीय टीम की नई जर्सी दिखा रहे हैं। टीम इंडिया यही जर्सी पहनकर टी-20 वर्ल्डकप 2021 खेलेगी। इस वीडियो पर पहले भारतीय टीम के स्पिन गेंदबाज कुलदीप यादव ने कमेंट कर लिखा कि जर्सी बहुत प्यारी है। इसके बाद वार्नर ने कमेंट किया और लिखा "आप मेरा टिकटॉक वीडियो कॉपी कर रहे हैं।" इसके साथ ही उन्होंने तीन हंसने वाले इमोजी भी कमेंट किए। इससे यह साफ होता है कि वो रोहित के साथ मजाक कर रहे थे। 

खराब फॉर्म से जूझ रहे हैं वार्नर

डेविड वार्नर मौजूदा समय में खराब फॉर्म से जूझ रहे हैं। आईपीएल 2021 में उनके बल्ले से बिल्कुल रन नहीं निकले हैं। इसके बाद उन्हें हैदराबाद टीम की कप्तानी छोड़नी पड़ी और बाद में उन्हें टीम से भी बाहर कर दिया गया। इसके वार्नर ने टीम से बाहर होने पर अपना दुख भी जाहिर किया था। हालांकि ऑस्ट्रेलिया की टीम यह साफ कर चुकी है कि टी-20 वर्ल्डकप 2021 में वार्नर ही ऑस्ट्रेलिया के लिए ओपनिंग करेंगे। मैक्सवेल ने भी कहा है कि वार्नर उनकी टीम के अहम खिलाड़ियों में से एक हैं। वहीं कप्तान फिंच पहले ही कह चुके हैं कि वार्नर ही उनके ओपनिंग जोड़ीदार होंगे और वो जल्दी ही फॉर्म में भी लौटेंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed