{"_id":"5eaafada805c5d270232b1f1","slug":"david-warner-is-in-support-of-saliva-on-balls-after-corona-virus","type":"story","status":"publish","title_hn":"गेंद पर थूक के इस्तेमाल पर बोले वार्नर, 'मुझे नहीं लगता कि इससे कोई दिक्कत होनी चाहिए'","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
गेंद पर थूक के इस्तेमाल पर बोले वार्नर, 'मुझे नहीं लगता कि इससे कोई दिक्कत होनी चाहिए'
Fri, 01 May 2020 06:38 AM IST
अंशुल तलमले
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: अंशुल तलमले
Updated Fri, 01 May 2020 06:38 AM IST
विज्ञापन
- फोटो : ट्विटर
ऐसी अटकलें हैं कि कोरोना वायरस के संक्रमण से बचने के लिए क्रिकेट में अब गेंद को चमकाने के लिए लार का इस्तेमाल नहीं किया जाएगा। मगर ऑस्ट्रेलिया के स्टार सलामी बल्लेबाज डेविड वार्नर की राय जुदा है। उन्हें लगता है कि यह साथी खिलाड़ियों के साथ ड्रेसिंग रूम साझा करने से कम या ज्यादा जोखिम भरा नहीं है। वार्नर ने ‘क्रिकेट डॉट काम डॉट एयू’ से कहा, ‘आप ड्रेसिंग रूम साझा कर रहे हो और इसके अलावा भी आप सब चीजें साझा करते हो तो मुझे नहीं लगता कि इसे बदलने की जरूरत क्यों है।’
विज्ञापन
शॉन टैट ने क्या कहा?
पूर्व ऑस्ट्रेलियाई पेसर शॉन टैट ने कहा, ‘लार का इस्तेमाल अब पुरानी बात हो गई है। मैं गेंद को चमकाने के लिए लार के इस्तेमाल के पक्ष में नहीं हूं। यह बिल्कुल अच्छा नहीं है।’ वकार यूनुस ने कहा, ‘ लार और पसीने का इस्तेमाल करना एक प्राकृतिक प्रक्रिया है। यह आदत की तरह है आप इस पर नियंत्रण नहीं कर सकते। खेल के दौरान उसे लार और पसीने का इस्तेमाल करने से रोकना संभव नहीं।
विज्ञापन