फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   david warner doing extremely well in ipl 9

कप्तान वॉर्नर के भरोसे सनराइजर्स की पूरी टीम, आंकड़ें गवाह

Wed, 20 Apr 2016 11:44 AM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली Updated Wed, 20 Apr 2016 11:44 AM IST
विज्ञापन
david warner doing extremely well in ipl 9
- फोटो : pti

दिग्गजों के बावजूद अपने कप्तान डेविड वॉर्नर के भरोसे सनराइजर्स हैदराबाद की पूरी टीम टिकी है। 

विज्ञापन


सोमवार को हुए रोचक मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद ने इस साल आईपीएल में जीत का स्वाद चख ही लिया। हालांकि पिछले दो मैचों में उन्हें हार झेलनी पड़ी।

हैदराबाद ही इस शानदार जीत में कप्तान डेविड वॉर्नर ने नाबाद 90 रनों की पारी खेली। इस पारी ने उनकी टीम को जीत दिलाई।
हालांकि मुकाबले में उनकी टीम के तेज गेंदबाज बरिंदर सरां के तीन विकेट भी अहम रहे। लेकिन जीत की भूमिका वॉर्नर के सिर ही
सजी।

वॉर्नर ने 4 छक्के और 7 चौके जड़कर 59 गेंदों में 90 रनों की महत्वपूर्ण पारी खेली। उनकी टीम में शिखर धवन, इयोन मोर्गन और
नमन ओझा जैसे बल्लेबाज भी हैं लेकिन टीम वॉर्नर के भरोसे ही है। इन दिग्गजों का अभी टूर्नामेंट में खुद को साबित करना बाकी है।

वॉर्नर का आईपीएल में रिकॉर्ड शानदार रहा है। सोमवार को हुए मुकाबले को जोड़कर पिछले 10 आईपीएल मैचौ में उनके बल्ले से 5
फिफ्टी निकली है। उनका बल्लेबाजी औसत 42 का रहा है। इसे टी-20 क्रिकेट में अच्छा औसत कह सकते है।

इस मुकाबले में नाबाद पारी खेलकर वॉर्नर (3089 रन) ने टी-20 में एक अन्य कीर्तिमान स्‍थापित कर लिया। वह रॉयल चैलेंजर्स
बंगलुरू के बल्लेबाज क्रिस गेल (4747 रन) के बाद दूसरे सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज भी बन गए हैं।

हालांकि सनराइजर्स को टूर्नामेंट में अभी नंबर वन आने के लिए काफी मशक्कत की जरूरत है। वह प्वाइंट टेबल में तीन मैचों में से एक
जीत के साथ छठवें पायदान पर हैं।

वहीं, सुरेश रैना की टीम गुजरात लायंस तीनों मैचों में जीत के साथ शीर्ष पर है। दूसरे और तीसरे पायदान पर कोलकाता नाइटराइडर्स
और दिल्ली डे‌विल्स का नंबर है। आखिरी पायदान पर किंग्स इलेवन पंजाब की टीम है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed