फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   David Warner confirms he will go into IPL mega auction for IPL 2022; Sunrisers Hyderabad unlikely to retain australian opener

IPL 2022: मेगा ऑक्शन में उतरेंगे डेविड वार्नर, दो नई फ्रेंचाइजी के बीच हो सकती है टक्कर

Thu, 28 Oct 2021 10:39 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दुबई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दुबई Published by: स्वप्निल शशांक Updated Thu, 28 Oct 2021 10:39 PM IST
सार

अगले साल आईपीएल में आठ टीमों के अलावा दो और नई टीमें लखनऊ और अहमदाबाद खेलती दिखाई देंगी। ईएसपीएन क्रिकइन्फो के मुताबिक, अगले साल ऑक्शन में आठ पुरानी टीमों को चार खिलाड़ियों को रिटेन करने की इजाजत होगी।

विज्ञापन
David Warner confirms he will go into IPL mega auction for IPL 2022; Sunrisers Hyderabad unlikely to retain australian opener
डेविड वार्नर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

ऑस्ट्रेलिया के विस्फोटक ओपनर डेविड वार्नर अगले साल होने वाले आईपीएल के लिए मेगा ऑक्शन में उतरेंगे। उन्होंने गुरुवार को इसका एलान किया। वे 2015 से सनराइजर्स हैदराबाद फ्रेंचाइजी से खेल रहे थे। हालांकि, इस साल खराब फॉर्म के बाद उन्हें टीम ने कुछ अहम मैचों में ड्रॉप किया था। साथ ही कप्तानी से भी हटा दिया था। इसको लेकर काफी विवाद भी हुआ।
विज्ञापन


वार्नर ने कहा- मैं अपना नाम आईपीएल 2022 के ऑक्शन में दूंगा। जिस तरह के संकेत हैदराबाद ने दिए हैं, टीम मुझे रिटेन नहीं करेगी। इसलिए मैं एक नई शुरुआत की तरफ देख रहा हूं। जो इस साल मेरे साथ हुआ, उसके बाद हैदराबाद के साथ बने रहना मुश्किल है। टीम ने मुझसे कहा कि दो बल्लेबाज मुझसे बढ़िया हिट लगा रहे हैं। इस पर मुझे हंसी आई थी। 
विज्ञापन


वार्नर ने कहा- मैं नई शुरुआत करूंगा और जो हो चुका उसे भूल जाऊंगा। मुझे अभी तक सनराइजर्स हैदराबाद फ्रेंचाइजी ने कई सवालों के जवाब नहीं दिए हैं। वार्नर की ही कप्तानी में हैदराबाद ने 2016 में पहली बार आईपीएल का खिताब जीता था। 2021 में फ्रेंचाइजी अंक तालिका में सबसे नीचे आठवें स्थान पर रही थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


अगले साल आईपीएल में आठ टीमों के अलावा दो और नई टीमें लखनऊ और अहमदाबाद खेलती दिखाई देंगी। ईएसपीएन क्रिकइन्फो के मुताबिक, अगले साल ऑक्शन में आठ पुरानी टीमों को चार खिलाड़ियों को रिटेन करने की इजाजत होगी। वहीं, दो नई टीमों को रिलीज किए गए खिलाड़ियों के पूल से कोई भी तीन खिलाड़ियों को चुनने की इजाजत होगी। ऐसे में लखनऊ और अहमदाबाद दोनों वार्नर को अपनी टीम में शामिल करने के लिए जद्दोजहद करते हुए दिख सकती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed