फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   David Warner apologise to fans after being found guilty in ball tempering case

बैन लगने के बाद इमोशनल हुए डेविड वॉर्नर, घर जाने से पहले फैंस को कहा-'सॉरी'

Thu, 29 Mar 2018 12:23 PM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Updated Thu, 29 Mar 2018 12:23 PM IST
विज्ञापन
David Warner apologise to fans after being found guilty in ball tempering case
david warner

बॉल टेंपरिंग विवाद में दोषी पाए गए ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी डेविड वॉर्नर और स्टीव स्मिथ पर एक साल का बैन लग गया है। यह बैन लगने के बाद ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट टीम के पूर्व उप-कप्तान डेविड वॉर्नर ने पहली बार फैंस के लिए एक संदेश जारी किया।

विज्ञापन


दरअसल सीए (क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया) ने यह विवाद सामने आने के बाद तीनों खिलाड़ियों को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ मौजूदा दौरे से वापस लौटने के आदेश दे दिए थे। इसी बीच ऑस्ट्रेलिया के लिए रवाना होते वक्त डेविड वॉर्नर ने अपने ट्विटर अकाउंट पर फैंस के लिए एक भावुक नोट लिखा।

विज्ञापन

David Warner apologise to fans after being found guilty in ball tempering case
स्मिथ और वॉर्नर - फोटो : file

इस नोट में वॉर्नर ने लिखा, 'ऑस्ट्रेलिया के अलावा पूरी दुनिया में क्रिकेट के बहुत फैंस हैं। मेरी इस भूल से क्रिकेट पूरी दुनिया में शर्मसार हुआ है। इस मामले में दोषी पाए जाने की वजह से मैं आप सबसे माफी मांगता हूं और इसकी पूरी जिम्मेदारी लेता हूं। मेरे इस कदम से क्रिकेट और उसके प्रेमियों को बड़ा झटका लगा है। जिस खेल से मैं और आप सभी प्यार करते हैं, बॉल टेंपरिंग का यह अपराध उस पर एक धब्बा है।'

बता दें कि द. अफ्रीका के खिलाफ बॉल टेंपरिंग मामले में दोषी पाए जाने के बाद डेविड वॉर्नर के लिए इस साल आईपीएल के दरवाजे भी बंद हो गए हैं। पूरी दुनिया की तरह भारत में भी इस खिलाड़ी की जबर्दस्त फैन फॉलोइंग है। इससे पहले ऑस्ट्रेलियाई कप्तान स्टीव स्मिथ को राजस्थान रॉयल्स की कप्तानी से हाथ धोना पड़ा था, जिसके बाद टीम की कमान अजिंक्य रहाणे को सौंपी गई थी।
 



 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed