Disha Patani Dance Photos: IPL के उद्घाटन समारोह में दिशा पाटनी की हसीन अदाओं पर फैंस हारे दिल, देखें तस्वीरें
उद्घाटन समारोह में दिशा ने चार चांद लगाए। उन्होंने अपने शानदार डांस से फैंस का दिल जीता। डांस परफॉर्मेंस के दौरान की उनकी कुछ तस्वीरे हम आपको दिखा रहे हैं।
Please wait...
विस्तार
IPL 2025: रिंकू ने क्यों किया कोहली को नजरअंदाज? नहीं मिलाया हाथ, फैंस बौखलाए
उद्घाटन समारोह में दिशा ने चार चांद लगाए। उन्होंने अपने शानदार डांस से फैंस का दिल जीता। हालांकि, जियोहॉटस्टार और स्टार स्पोर्ट्स का लाइव टेलीकास्ट बीच में ही रोक दिया गया जिसकी वजह से फैंस का गुस्सा फूट पड़ा। (फोटो क्रेडिट: नीचे दी गईं तस्वीरें पीटीआई से ली गई हैं)
आरसीबी ने केकेआर को हराया
क्रुणाल पंड्या और जोस हेजलवुड की अगुवाई में गेंदबाजों के शानदार प्रदर्शन के बाद विराट कोहली (नाबाद 59) और फिल सॉल्ट (56) की आक्रामक बल्लेबाजी से रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) ने इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 18वें सत्र के शुरूआती मुकाबले में गत चैम्पियन कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) पर 22 गेंद शेष रहते सात विकेट से जीत दर्ज की। कप्तान अजिंक्य रहाणे की 31 गेंद में 56 रन की पारी के बावजूद केकेआर की टीम आठ विकेट पर 174 रन ही बना सकी। आरसीबी ने 16.2 ओवर में तीन विकेट के नुकसान पर आसानी से लक्ष्य हासिल कर लिया।कोहली ने 36 गेंद की नाबाद पारी में चार चौके और तीन छक्के लगाकर एक छोर संभाले रखा तो वहीं दूसरे छोर से उन्हें सॉल्ट और कप्तान रजत पाटीदार का अच्छा साथ मिला। सॉल्ट ने 31 गेंद की पारी में नौ चौके और दो छक्के जड़ने के अलावा कोहली के साथ पहले विकेट के लिए 8.3 ओवर में 95 रन की साझेदारी कर आसीबी को शानदार शुरुआत दिलायी।