फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Daryl Mitchell First New Zealand Player In 73 Years To score 400 plus runs Against England in a Test Series

ENG vs NZ: डेरिल मिशेल ने कर दिखाया, पिछले 73 साल में यह रिकॉर्ड बनाने वाले पहले कीवी खिलाड़ी

Fri, 24 Jun 2022 04:09 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लीड्स
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लीड्स Published by: स्वप्निल शशांक Updated Fri, 24 Jun 2022 04:09 PM IST
सार

मिशेल इंग्लैंड के खिलाफ किसी एक टेस्ट सीरीज में 400 प्लस रन बनाने वाले पिछले 73 सालों में न्यूजीलैंड के पहले बल्लेबाज हैं। मिशेल ने इंग्लैंड के खिलाफ मौजूदा सीरीज में पांच पारियों में 420 से ज्यादा रन बना लिए हैं। 

विज्ञापन
Daryl Mitchell First New Zealand Player In 73 Years To score 400 plus runs Against England in a Test Series
खेल जगत की रोचक खबर - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

इंग्लैंड और न्यूजीलैंड के बीच लीड्स के हेडिंग्ले में तीसरे टेस्ट के दूसरे दिन का खेला जारी है। खबर लिखे जाने तक कीवी टीम ने छह विकेट गंवाकर 240 से ज्यादा रन बना लिए हैं। फिलहाल माइकल ब्रेसवेल और डेरिल मिशेल 82 रन बनाकर बल्लेबाजी कर रहे हैं। शानदार फॉर्म में चल रहे मिशेल ने इस सीरीज में अपने प्रदर्शन से पूर्व क्रिकेटर्स और फैन्स का दिल जीत लिया है।
विज्ञापन

वह अब तक इस सीरीज में दो शतक और दो अर्धशतक लगा चुके हैं। तीसरे टेस्ट के पहले दिन अर्धशतक लगाने के साथ ही मिशेल ने एक खास रिकॉर्ड अपने नाम किया जो कि न्यूजीलैंड के पूर्व दिग्गज बल्लेबाज स्टीफन फ्लेमिंग और रॉस टेलर पूरे करियर में भी हासिल नहीं कर सके। मिशेल ने इंग्लैंड के खिलाफ एक सीरीज में 400 से ज्यादा रन बना लिए हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

मिशेल इंग्लैंड के खिलाफ किसी एक टेस्ट सीरीज में 400 प्लस रन बनाने वाले पिछले 73 सालों में न्यूजीलैंड के पहले बल्लेबाज हैं। पहले दिन मिशेल 78 रन बनाकर नाबाद रहे थे। मिशेल ने इंग्लैंड के खिलाफ मौजूदा सीरीज में पांच पारियों में 420 से ज्यादा रन बना लिए हैं। इस दौरान उनका औसत 150 से भी ज्यादा का रहा है। वहीं, मिशेल का इस सीरीज में सर्वोच्च व्यक्तिगत स्कोर 190 रन का रहा है।
विज्ञापन

मिशेल से पहले ऐसा 73 साल पहले यानी 1949 में न्यूजीलैंड के बर्ट सटक्लिफ ने किया था। 1949 में इंग्लैंड के दौरे पर सटक्लिफ ने सात पारियों में 451 रन बनाए थे। तब उन्होंने एक शतक और चार अर्धशतक जमाया था। मिशेल के पास इंग्लैंड के खिलाफ सीरीज में सटक्लिफ को पीछे छोड़ने और सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड अपने नाम करने का मौका है। 

तीसरे टेस्ट की बात करें तो न्यूजीलैंड के लिए मिशेल के अलावा विकेटकीपर बल्लेबाज टॉम ब्लंडेल ने 55 रन की पारी खेली। वहीं, कप्तान केन विलियम्सन 31 रन, डेवोन कॉन्वे 26 रन, विल यंग 20 रन और हेनरी निकोल्स 19 रन बनाकर आउट हुए। ओपनर टॉम लाथम तो बिना खाता खोले पवेलियन लौटे। इंग्लैंड की टीम फिलहाल तीन मैचों की टेस्ट सीरीज में 2-0 से आगे है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed