डेल स्टेन इस बात पर हुए आगबबूला, भारतीय फैन को कहा इडियट
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दक्षिण अफ्रीका के तेज गेंदबाज डेल स्टेन ने सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। उन्होंने ट्विटर पर एक भारतीय फैन पर गुस्सा करते हुए उन्हें इडियट कहा। दरअसल, भारतीय फैन ने इंग्लैंड के खिलाफ मिली जीत का मजाक बनाया था। इसके बाद स्टेन ने यह बात कही।
दक्षिण अफ्रीकी टीम ने इंग्लैंड के खिलाफ चार टेस्ट मैचों की सीरीज के पहले मैच में 107 रन से जीत दर्ज की। दक्षिण अफ्रीका के लिए 93 टेस्ट और 125 वनडे खेल चुके स्टेन ने ट्विटर पर कप्तान फाफ डु प्लेसिस और कोच मार्क बाउचर को बधाई दी।
एक भारतीय प्रशंसक ने इस पर लिखा कि अपनी धरती पर यह जीत मिली है जिस पर स्टेन ने जवाब दिया, 'यानी भारत की भारत में जीत को भी नहीं गिना जाएगा। वैसे भी ईश्वर ने इसमें कुछ नहीं किया है, इडियट।'
I guess India in India also doesn’t count then either...
— Dale Steyn (@DaleSteyn62) December 30, 2019
And just by the way, God has nothing to do with this. Idiot
दक्षिण अफ्रीका ने सेंचुरियन में इंग्लैंड को 107 रन से हराकर 4 मैचों की सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली। यह मुकाबला वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप का हिस्सा था जिसमें जीत से साउथ टीम को 30 अंक मिले। मुकाबले में विकेटकीपर बल्लेबाज क्विंटन डि कॉक को मैन ऑफ द मैच चुना गया जिन्होंने पहली पारी में 95 रन बनाए।
इसी साल स्टेन ने टेस्ट क्रिकेट को अलविदा कह दिया था। हालांकि उन्होंने वनडे और टी-20 खेलते रहने का फैसला किया। स्टेन ने 93 टेस्ट मैचों में 439 विकेट लिए और वह सर्वाधिक टेस्ट विकेट लेने वाले गेंदबाजों में की सूची में टॉप-10 में शामिल हैं। उन्होंने अपने करियर में 26 बार पारी में पांच या इससे अधिक विकेट और मैच में 5 बार 10 या इससे अधिक विकेट लिए।