फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Dale Steyn shuts down Indian fan for mocking Centurion Test win say Idiot

डेल स्टेन इस बात पर हुए आगबबूला, भारतीय फैन को कहा इडियट

Wed, 01 Jan 2020 08:08 AM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: मुकेश कुमार झा Updated Wed, 01 Jan 2020 08:08 AM IST
विज्ञापन
Dale Steyn shuts down Indian fan for mocking Centurion Test win say Idiot
डेल स्टेन

दक्षिण अफ्रीका के तेज गेंदबाज डेल स्टेन ने सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। उन्होंने ट्विटर पर एक भारतीय फैन पर गुस्सा करते हुए उन्हें इडियट कहा। दरअसल, भारतीय फैन ने इंग्लैंड के खिलाफ मिली जीत का मजाक बनाया था। इसके बाद स्टेन ने यह बात कही।  

विज्ञापन


दक्षिण अफ्रीकी टीम ने इंग्लैंड के खिलाफ चार टेस्ट मैचों की सीरीज के पहले मैच में 107 रन से जीत दर्ज की। दक्षिण अफ्रीका के लिए 93 टेस्ट और 125 वनडे खेल चुके स्टेन ने ट्विटर पर कप्तान फाफ डु प्लेसिस और कोच मार्क बाउचर को बधाई दी।
विज्ञापन


एक भारतीय प्रशंसक ने इस पर लिखा कि अपनी धरती पर यह जीत मिली है जिस पर स्टेन ने जवाब दिया, 'यानी भारत की भारत में जीत को भी नहीं गिना जाएगा। वैसे भी ईश्वर ने इसमें कुछ नहीं किया है, इडियट।'
विज्ञापन
विज्ञापन

 

दक्षिण अफ्रीका ने सेंचुरियन में इंग्लैंड को 107 रन से हराकर 4 मैचों की सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली। यह मुकाबला वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप का हिस्सा था जिसमें जीत से साउथ टीम को 30 अंक मिले। मुकाबले में विकेटकीपर बल्लेबाज क्विंटन डि कॉक को मैन ऑफ द मैच चुना गया जिन्होंने पहली पारी में 95 रन बनाए।

इसी साल स्टेन ने टेस्ट क्रिकेट को अलविदा कह दिया था। हालांकि उन्होंने वनडे और टी-20 खेलते रहने का फैसला किया। स्टेन ने 93 टेस्ट मैचों में 439 विकेट लिए और वह सर्वाधिक टेस्ट विकेट लेने वाले गेंदबाजों में की सूची में टॉप-10 में शामिल हैं। उन्होंने अपने करियर में 26 बार पारी में पांच या इससे अधिक विकेट और मैच में 5 बार 10 या इससे अधिक विकेट लिए।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed