{"_id":"e7fe9b5c6a93d6ec0d4db9bc9907870b","slug":"dale-steyn-hopes-for-battle-with-dhawan-in-sa","type":"story","status":"publish","title_hn":"दोस्त बनेंगे दुश्मन, धवन के लिए तैयार 'स्टेनगन'","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
दोस्त बनेंगे दुश्मन, धवन के लिए तैयार 'स्टेनगन'
अमर उजाला, दिल्ली
Updated Wed, 25 Sep 2013 11:43 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शिखर धवन और डेल स्टेन आईपीएल टीम सनराइजर्स के लिए एक साथ खेलते हैं लेकिन स्टेन अब अंतरराष्ट्रीय स्तर पर धवन का सामना करना चाहते हैं।
विज्ञापन
दक्षिण अफ्रीका के तेज गेंदबाज स्टेन ने कहा कि यदि भारत दक्षिण अफ्रीकी दौरे पर आता है तो उन्हें धवन से भिड़ंत का इंतजार रहेगा।
हालांकि भारत के दक्षिण अफ्रीकी दौरे को लेकर फिलहाल स्थिति साफ नहीं है। बीसीसीआई की 29 सितंबर को होने वाली सालाना आम सभा बैठक में दौरे को लेकर कोई अंतिम निर्णय लिया जा सकता है।
विज्ञापन
सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाड़ी स्टेन ने कहा, "शिखर इस समय अच्छी फॉर्म में हैं। उनसे उस समय स्पर्धा करने का अलग ही मजा होगा जब मैं उन्हें बहुत अच्छी तरह जानता हूं। शिखर मेरे अच्छे दोस्त हैं और बहुत अच्छे बल्लेबाज भी। मुझे लगता है कि दो अच्छे दोस्तों के बीच मुकाबला और भी रोमांचक होगा।"
विज्ञापन
स्टेन ने भारत के खिलाफ 10 टेस्ट खेले हैं जिसमें उन्होंने 53 विकेट लिए हैं। 2010-11 में आखिरी बार भारत ने दक्षिण अफ्रीका दौरा किया था जिसमें स्टेन ने सबसे अधिक विकेट लिए थे।
उन्होंने कहा, "मुझे बहुत खुशी होगी यदि भारत दक्षिण अफ्रीका आता है। दोनों ही टीमों के बीच मैच हमेशा रोमांचक होता है।"
चोट से उबरकर लंबे समय बाद वापसी कर रहे स्टेन ने फिटनेस के बारे में पूछे जाने पर कहा, "मुझे नहीं लगता कि आप सीधे ही खेल के लंबे प्रारूप में खेलना चाहेंगे। मैं धीरे-धीरे खेल में वापसी करने का प्रयास कर रहा हूं।"