फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Dale Steyn has announced his retirement from cricket

संन्यास: दक्षिण अफ्रीकी तेज गेंदबाज डेल स्टेन ने क्रिकेट को कहा अलविदा, लंबे समय से थे टीम से बाहर

Tue, 31 Aug 2021 03:57 PM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: मुकेश कुमार झा Updated Tue, 31 Aug 2021 03:57 PM IST
सार

Dale Steyn Retirement: 'स्टेन गन' के नाम से मशहूर दक्षिण अफ्रीका के तेज गेंदबाज डेल स्टेन ने क्रिकेट के सभी प्रारूपों से लिया संन्यास का एलान कर दिया।

विज्ञापन
Dale Steyn has announced his retirement from cricket
डेल स्टेन - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

दक्षिण अफ्रीका के तेज गेंदबाज डेल स्टेन ने मंगलवार को क्रिकेट के सभी प्रारूपों से लिया संन्यास का एलान कर दिया। स्टेन ने ट्वीट कर कहा, 'आज मैं आधिकारिक तौर पर उस खेल से संन्यास ले रहा हूं, जो मुझे सबसे ज्यादा पसंद है। बताने के लिए बहुत सारी खट्टी मीठी यादें हैं। परिवार से लेकर टीम के साथियों तक, पत्रकारों से लेकर प्रशंसकों तक सभी का धन्यवाद।' स्टेन ने आगे कहा, 'ट्रेनिंग, मैच, ट्रैवल, जीत, हार, खुशी और भाईचारे के 20 साल हो गए हैं। धन्यवाद देने के लिए बहुत सारे चेहरे हैं।'

विज्ञापन


दक्षिण अफ्रीका के लिए 93 टेस्ट, 125 वन-डे और 47 अंतरराष्ट्रीय मैच खेलने वाले स्टेन ने साल 2004 में टेस्ट से डेब्यू किया था। इस तेज गेंदबाज ने 2019 में ही टेस्ट क्रिकेट से संन्यास ले लिया था। बता दें कि स्टेन काफी लंबे समय से टीम से बाहर चल रहे थे। उन्होंने अपना आखिरी अंतरराष्ट्रीय मैच श्रीलंका के खिलाफ मार्च 2019 में खेला था। 'स्टेन गन' के नाम से मशहूर इस दिग्गज गेंदबाज ने टेस्ट में 439, वन-डे में 196 और टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैच में 64 विकेट चटकाए हैं। 
विज्ञापन


बता दें कि इस साल की शुरुआत में स्टेन ने आईपीएल से भी अपना नाम वापस ले लिया था। वह विराट की टीम रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर का हिस्सा थे। इस तेज गेंदबाज ने मार्च 2021 में पाकिस्तान सुपर लीग में सुल्तांस के खिलाफ आखिरी प्रोफेशनल मुकाबला खेला था। वह क्वैटा ग्लैडिएटर्स टीम का हिस्सा थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
 

 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed