{"_id":"7070ee6e993f7633cedc3f3239dad80f","slug":"dale-steyn-claims-5-wickets-against-sl","type":"story","status":"publish","title_hn":"'स्टेनगन' के आगे लड़खड़ाए बल्लेबाज, गहरे संकट में श्रीलंका ","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
'स्टेनगन' के आगे लड़खड़ाए बल्लेबाज, गहरे संकट में श्रीलंका
अमर उजाला, दिल्ली
Updated Fri, 18 Jul 2014 08:49 PM IST
विज्ञापन
तेज गेंदबाज डेल स्टेन ने घातक गेंदबाजी करते हुए 50 रन पर 5 विकेट लेकर श्रीलंका को पहले टेस्ट के तीसरे दिन शुक्रवार को गहरे संकट में डालते हुए दक्षिण अफ्रीका को मजबूत स्थिति में पहुंचा दिया।
विज्ञापन
गाले में खेले जा रहे मैच के तीसरे दिन के खेल की समाप्ति तक मेजबान श्रीलंका ने 283 रन पर अपने 9 विकेट गंवा दिए थे।
स्टेन ने 23वीं बार एक पारी में 5 विकेट हासिल किए। इस तरह उनकी विकेटों की संख्या 367 हो गई है।
श्रीलंका अभी भी दक्षिण अफ्रीका से 172 रन पीछे है जबकि उसका एक विकेट शेष है। दक्षिण अफ्रीका ने अपनी पहली पारी नौ विकेट पर 455 रन घोषित कर दी थी।
श्रीलंका ने गुरुवार के अपने स्कोर बिना विकेट खोए 30 रन से आगे खेलना शुरू किया। ओपनर उपल थरंगा (83) और कप्तान एंजेलो मैथ्यूज (89) को छोड़ श्रीलंका कोई भी बल्लेबाज दक्षिण अफ्रीकी गेंदबाजों के सामने जूझने की हिम्मत नहीं जुटा सका। लाहिरू थिरिमाने ने 38 और कुमार संगकारा ने 24 रन का योगदान दिया।
विज्ञापन
डेल स्टेन ने 21 ओवर की अपनी गेंदबाजी में कौशल सिल्वा (08), महेला जयवर्द्धने (03), थिरिमाने (38), दिनेश चांडीमल (06) और दिलवान परेरा (00) को पवेलियन की रहा दिखाई।
विज्ञापन