फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Current national selector Aaqib Javed set to replace Jason Gillespie as Pakistan white-ball teams' coach

PCB: आकिब जावेद बन सकते हैं पाकिस्तान के सीमित ओवर टीम के कोच, जिम्बाब्वे दौरे से पहले हो सकती है नियुक्ति

Sun, 17 Nov 2024 08:54 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कराची
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कराची Published by: शोभित चतुर्वेदी Updated Sun, 17 Nov 2024 08:54 PM IST
सार

जावेद मौजूदा समय में सीनियर राष्ट्रीय चयनकर्ता हैं। उनके पास पाकिस्तान सुपर लीग (पीएसएल) में लाहौर कलंदर्स के साथ कोचिंग का काफी अनुभव है। वह हाल ही में श्रीलंका के गेंदबाजी कोच भी थे।

विज्ञापन
Current national selector Aaqib Javed set to replace Jason Gillespie as Pakistan white-ball teams' coach
जेसन गिलेस्पी - फोटो : @TheRealPCB

विस्तार

दक्षिण अफ्रीका के पूर्व खिलाड़ी गैरी कर्स्टन की जगह पाकिस्तान क्रिकेट टीम के मौजूदा राष्ट्रीय चयनकर्ता और पूर्व तेज गेंदबाज आकिब जावेद सीमित ओवर टीम के मुख्य कोच बन सकते हैं। पाकिस्तान को 24 नवंबर से पांच दिसंबर तक तीन वनडे और इतने ही टी20 मैचों के लिए जिम्बाब्वे का दौरा करना है और माना जा रहा है कि इस सीरीज से पहले ही आकिब की नियुक्ति हो सकती है। 
विज्ञापन

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) के एक सूत्र ने कहा कि जावेद टीम के कोच की जिम्मेदारी संभालने के लिए तैयार नहीं थे, लेकिन पीसीबी अध्यक्ष मोहसिन नकवी ने उन्हें मना लिया है। सूत्र ने कहा, पाकिस्तानी टीम सोमवार को ऑस्ट्रेलिया में अपना आखिरी टी20 मैच खेलने के बाद हरारे के लिए उड़ान भरेगी। ऐसे में नए मुख्य कोच जिम्बाब्वे में उनके साथ जुड़ेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

कर्स्टन ने कुछ दिनों पहले टीम के मुख्य कोच का पद छोड़ा था जिसके बाद टेस्ट टीम के कोच जेसन गिलेस्पी को यह जिम्मेदारी सौंपी गई थी। जावेद मौजूदा समय में सीनियर राष्ट्रीय चयनकर्ता हैं। उनके पास पाकिस्तान सुपर लीग (पीएसएल) में लाहौर कलंदर्स के साथ कोचिंग का काफी अनुभव है। वह हाल ही में श्रीलंका के गेंदबाजी कोच भी थे। वह अतीत में पाकिस्तान के गेंदबाजी कोच और अंडर-19 टीम के मुख्य कोच रह चुके हैं। पाकिस्तान के सीमित ओवर के कोच गैरी कर्स्टन के पद छोड़ने के बाद पीसीबी टेस्ट कोच जेसन गिलेस्पी को इस जिम्मेदारी को सौंपना चाहता था लेकिन उन्होंने इस प्रस्ताव को ठुकरा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed