WI Inning
171/9 (19 ov)
Akeal Hosein 15(8)*
Shamar Joseph 0 (1)
IND elected to bowl
{"_id":"30eb8750ac78a904bc51ea45f9413388","slug":"curator-warn-sachin-for-last-test-match","type":"story","status":"publish","title_hn":"सचिन को नहीं मिलेगी पिच पर मदद : क्यूरेटर","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
सचिन को नहीं मिलेगी पिच पर मदद : क्यूरेटर
अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Tue, 12 Nov 2013 05:37 PM IST
विज्ञापन
वानखेड़े स्टेडियम के क्यूरेटर सुधीर नाइक ने इच्छा जताई है कि सचिन अपने आखिरी टेस्ट में शतक लगाएं लेकिन साथ ही चेताया है कि सचिन को इस पिच पर कोई फायदा नहीं मिलने वाला है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा, "मुझे खुशी होगी कि सचिन अपने आखिरी टेस्ट में शतक बनाएं। वह मुंबई के रहने वाले हैं और मैं चाहता हूं कि लोग उन्हें इस बात के लिए याद रखें कि सचिन ने अपने आखिरी मैच में भी 100 बनाए।
विज्ञापन
सचिन खुद से ही बड़े स्कोर बनाने में सक्षम हैं। उन्हें मेरी मदद की कोई जरूरत नहीं है। यह पिच बल्लेबाजी के लिए अच्छी है और वह खुद ही अच्छा स्कोर बना सकते हैं।"
विज्ञापन
खास तरह की पिच बनाने को लेकर पूछने पर नाइक ने कहा, "बीसीसीआई या किसी अन्य की ओर से मुझे खास तरह की पिच बनाने को लेकर कोई दिशा निर्देश नहीं मिले हैं।
मैं किसी के दबाव में काम नहीं करता। मेरा मानना है कि पिच ऐसी हो जो क्रिकेट के लिए अच्छी हो। मैं अच्छी विकेट तैयार करने में विश्वास रखता हूं।
यदि मैं सही हूं तो मेरी तैयार पिच पर अभी तक एक मैच को छोड़कर सभी टेस्ट मैच पांच दिनों में ही संपन्न हुए हैं।"
क्यूरेटर ने सचिन के पूरे क्रिकेट करियर को याद करते हुए कहा, ‘मैंने सचिन को उनके यहां पहले घरेलू मैच से लेकर अब तक देखा है। वह एक बेहतरीन खिलाड़ी हैं और उन्हें यहां से जाते देखना मेरे लिए बिल्कुल आसान नहीं होगा।
लेकिन हर खेल के कुछ नियम होते हैं और मुझे यकीन है कि मेरी भावनाएं मेरे काम के आडे़ नहीं आएंगी।"