फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Cummins went on a cruise in the Sabarmati river after winning ODI WC 2023 took a photo with the trophy

ODI WC 2023: विश्व चैंपियन बनने के साबरमती नदी में क्रूज पर पहुंचे कमिंस, ट्रॉफी के साथ खिंचाई फोटो

Mon, 20 Nov 2023 11:08 PM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद Published by: शक्तिराज सिंह Updated Mon, 20 Nov 2023 11:08 PM IST
सार

कमिंस अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) के अधिकारियों के साथ सुबह प्रतिष्ठित साबरमती ‘रिवरफ्रंट’ पर ‘अक्षर रिवर क्रूज’ नामक एक तैरते रेस्तरां में पहुंचे। उनका यहां विश्वकप ट्रॉफी के साथ फोटोशूट हुआ।

विज्ञापन
Cummins went on a cruise in the Sabarmati river after winning ODI WC 2023 took a photo with the trophy
पैट कमिंस - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

ऑस्ट्रेलिया के कप्तान पैट कमिंस ने आईसीसी पुरुष क्रिकेट विश्वकप जीतने के एक दिन बाद सोमवार को यहां साबरमती नदी पर रेस्तरां वाले क्रूज नौका पर ट्रॉफी के साथ तस्वीरें खिंचवाईं। ऑस्ट्रेलिया ने मोटेरा स्थित नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए फाइनल मुकाबले में मेजबान भारत को छह विकेट से हराकर रिकॉर्ड छठी बार वनडे विश्वकप अपने नाम किया।
विज्ञापन


कमिंस अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) के अधिकारियों के साथ सुबह प्रतिष्ठित साबरमती ‘रिवरफ्रंट’ पर ‘अक्षर रिवर क्रूज’ नामक एक तैरते रेस्तरां में पहुंचे। उनका यहां विश्वकप ट्रॉफी के साथ फोटोशूट हुआ। कमिंस ने क्रूज के ऊपरी डेक पर ट्रॉफी के साथ कई पोज दिए। इस मौके पर उन्हें कई तरह के व्यंजन पेश किए गए।’
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


फाइनल में क्या हुआ?
ऑस्ट्रेलिया के कप्तान पैट कमिंस ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। भारत की टीम 50 ओवर में 240 रन पर सिमट गई। भारत के लिए केएल राहुल ने सबसे ज्यादा 66 और विराट कोहली ने 54 रन बनाए। कप्तान रोहित शर्मा ने 47 और सूर्यकुमार यादव ने 18 रन बनाए। कुलदीप यादव ने 10 रनों का योगदान दिया। इन पांच खिलाड़ियों के अलावा कोई भी दहाई का आंकड़ा नहीं छू सका। रवींद्र जडेजा नौ, मोहम्मद शमी छह, श्रेयस अय्यर और शुभमन गिल चार-चार रन बनाकर आउट हुए। जसप्रीत बुमराह एक रन ही बना पाए। मोहम्मद सिराज नौ रन बनाकर नाबाद रहे। ऑस्ट्रेलिया के लिए मिचेल स्टार्क ने सबसे ज्यादा तीन विकेट लिए। पैट कमिंस और जोश हेजलवुड को दो-दो सफलता मिली। ग्लेन मैक्सवेल और एडम जम्पा ने एक-एक विकेट लिए।

भारत के लिए इस मैच में विराट कोहली और केएल राहुल ने चौथे विकेट के लिए 67 रन की सबसे बड़ी साझेदारी की। रोहित शर्मा और विराट कोहली ने दूसरे विकेट के लिए 46 रन जोड़े। रोहित, कोहली और राहुल अच्छी शुरुआत को बड़ी पारी में नहीं बदल पाए। श्रेयस अय्यर, शुभमन गिल, सूर्यकुमार बड़े मौके पर फेल हो गए। भारत पहली बार इस विश्व कप में ऑलआउट हुआ।


ऑस्ट्रेलिया ने 43 ओवर में चार विकेट पर 241 रन बनाकर मैच को जीत लिया। कंगारू टीम के लिए ट्रेविस हेड ने 141 रन की मैज जिताऊ पारी खेली। मार्नश लाबुशेन ने नाबाद 58 रन बनाए। मिचेल मार्श 15, डेविड वॉर्नर सात, स्टीव स्मिथ चार रन बनाकर आउट हुए। ग्लेन मैक्सवेल ने नाबाद दो रन बनाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed