{"_id":"d7c59854-9dd5-11e2-8df1-d4ae52bc57c2","slug":"csk-will-clash-with-mumbai-indians","type":"story","status":"publish","title_hn":"आईपीएल के पहले वीकेंड पर भिड़ेंगे दो 'दबंग'","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
आईपीएल के पहले वीकेंड पर भिड़ेंगे दो 'दबंग'
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
Updated Fri, 05 Apr 2013 03:17 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इस शनिवार मुंबई इंडियंस का मुकाबला दो बार की चैंपियन चेन्नई सुपर किंग्स से होगा। मुंबई के कप्तान पोंटिंग की चुनौती दो बार की चैंपियन चेन्नई को हराकर इस टूर्नामेंट में पहली जीत करने की होगी।
विज्ञापन
रिकी पोंटिंग और महेंद्र सिंह धोनी अपने देश के सबसे सफल कप्तान हैं। रिकी पोंटिंग अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को अलविदा कह चुके हैं जबकि धोनी अभी भी अपने चरम पर हैं।
विज्ञापन
आईपीएल के सीजन-6 में धोनी चेन्नई और पोंटिंग मुंबई की कप्तानी कर रहे हैं। हालांकि पोंटिंग की मुंबई इंडियंस अपना पहला मुकाबला 2 रन के मामूली अंतर से हार चुकी है। लेकिन इससे पोंटिंग और उनकी टीम की काबिलियत पर सवाल नहीं उठाया जा सकता है।
विज्ञापन
आईपीएल में पहली बार धोनी और पोंटिंग बतौर कप्तान आमने सामने होंगे। इससे पहले यह दोनों कई बार अंतरराष्ट्रीय स्तर पर इस भूमिका में मिल चुके हैं।
अंतिम बार धोनी और पोंटिंग बतौर कप्तान 2011 विश्व कप के क्वार्टर फाइनल में मिले थे। इस मुकाबले में पोंटिंग ने शतक लगाया लेकिन अपनी टीम को जीत नहीं दिला पाए।
धोनी और पोंटिंग में अंतर
बतौर कप्तान रिकी पोंटिंग जितने आक्रामक रहे हैं उसके मुकाबले धोनी को कूल कप्तान माना गया है। रणनीति के मामले में पोंटिंग प्रयोग को उतनी वरीयता नहीं देते हैं जितनी धोनी मैच के दौरान करते रहते हैं।
धोनी के नेतृत्व में टीम पहले भी कई ऐसे कमाल कर चुकी है जब टीम मैच लगभग हार चुकी होती थी। जबकि पोंटिंग पहली ही गेंद से दबाव बनाने में विश्वास करते हैं।
चेन्नई में भिड़ेंगी दोनों टीमें
सुपर किंग्स शनिवार को चेन्नई में अपने घरेलू मैदान पर लीग का पहला मैच खेलने उतरेगी। मुंबई की टीम में एक से एक महंगे और अनुभवी खिलाड़ियों की फौज है।
लेकिन टीम के पिछले प्रदर्शन से साफ है कि आखिर तक आते आते जीत इनके हाथ से फिसल जाती है।
ऐसे में दो बार की चैंपियन चेन्नई के लिए रायल चैंलेंजर्स से अपना पिछला मुकाबला हार चुकी मुंबई पर मनोवैज्ञानिक दबाव बनाने और उसका फायदा उठाने का मौका होगा।
मुंबई के कप्तान रिकी पोंटिंग पहला मुकाबला गंवाकर दबाव में आ चुके हैं और टीम के औसत प्रदर्शन से विपक्षी टीम कितना फायदा उठाएगी यह उसकी क्षमता और रणनीति पर निर्भर करता है।