CSK vs SRH: सनराइजर्स हैदराबाद के बल्लेबाज से हुई टक्कर तो भड़के रवींद्र जडेजा, कप्तान धोनी का था ऐसा रिएक्शन
हैदराबाद के खिलाफ मैच में चेन्नई ने सात विकेट से जीत हासिल की। मुकाबले के दौरान जडेजा की भिड़ंत सनराइजर्स हैदराबाद के बल्लेबाज हेनरिच क्लासेन से हो गई।
विस्तार
जडेजा और क्लासेन के बीच भिड़ंत 14वें ओवर में हुई। जडेजा के पास ओवर की पहली गेंद पर मयंक को आउट करने का मौका था। उनकी गेंद को सनराइजर्स का यह बल्लेबाज ठीक से नहीं खेल पाया। गेंद सीधे जडेजा की तरफ गई। वह कैच लेना चाहते थे, लेकिन गेंद और उनके बीच में क्लासेन आ गए। दोनों खिलाड़ियों में टक्कर हो गई। जडेजा कैच नहीं ले पाए।
जडेजा को आया गुस्सा
मयंक को आउट करने का मौका हाथ से गया तो जडेजा नाराज हो गए। वह गुस्से में क्लासेन को घुरने लगे। मयंक ने जीवनदान का फायदा नहीं उठाया। वह तीन गेंद बाद ही पवेलियन लौट गए। मयंक को जडेजा ने विकेटकीपर धोनी से स्टंप करा दिया। जब मयंक पवेलियन लौट रहे थे तब जडेजा गुस्से में ही थे। वह क्लासेन को घुरते हुए कुछ बोलने लगे। इतने में धोनी उनके पास पहुंच गए और उन्हें शांत कराया।
Aiden Markram ✅
Mayank Agarwal ✅
Maheesh Theekshana & @imjadeja with the breakthroughs and @msdhoni with his magic 😉
Follow the match ▶️ https://t.co/0NT6FhLcqA#TATAIPL | #CSKvSRH pic.twitter.com/8YqdnUE3ha— IndianPremierLeague (@IPL) April 21, 2023
— Billu Pinki (@BilluPinkiSabu) April 22, 2023
मैच में क्या हुआ?
टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए हैदराबाद की टीम 20 ओवर में सात विकेट गंवाकर महज 134 रन ही बना सकी। जवाब में चेन्नई ने 18.4 ओवर में तीन विकेट गंवाकर लक्ष्य हासिल कर लिया। चेन्नई के लिए डेवोन कॉन्वे ने 57 गेंदों में 12 चौके और एक छक्के की मदद से 77 रन की नाबाद पारी खेली।
चेन्नई की सीजन में चौथी जीत
यह इस सीजन चेन्नई की छह मैचों में चौथी जीत है। टीम दो मैच हारी है। आठ अंकों के साथ चेन्नई की टीम अंक तालिका में तीसरे स्थान पर है। उसके राजस्थान और लखनऊ सुपर जाएंट्स के बराबर अंक हैं, लेकिन राजस्थान का रन रेट इन सबमें सबसे बेहतर है और इस वजह से आरआर की टीम शीर्ष पर है। लखनऊ दूसरे और चेन्नई तीसरे स्थान पर है।