फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   csk vs srh ipl final shane watson teary eyed after winning the match

चेन्नई सुपरकिंग्स को IPL जिताते ही रोने लगे शेन वॉटसन, सोशल मीडिया पर मिले ऐसे रिएक्शंस

Mon, 28 May 2018 06:37 PM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Updated Mon, 28 May 2018 06:37 PM IST
विज्ञापन
csk vs srh ipl final shane watson teary eyed after winning the match
शेन वॉटसन

शेन वॉटसन ने रविवार को अपने आईपीएल करियर की सबसे स्पेशल पारी खेली। उन्होंने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ 57 गेंदों में 11 चौके और 8 छक्कों की मदद से नाबाद 117 रन बनाए और चेन्नई सुपरकिंग्स को तीसरी बार आईपीएल का चैंपियन बनाया। मजे की बात यह रही कि वॉटसन ने पहली 10 गेंदों में अपना खाता तक नहीं खोला था, लेकिन इसके बाद उनके विस्फोटक अंदाज में फैंस का भरपूर मनोरंजन किया। ऑस्ट्रेलिया के पूर्व ऑलराउंडर ने खुद स्वीकार किया कि यह उनकी विशेष पारी रही।

विज्ञापन


बता दें कि मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम पर हैदराबाद द्वारा मिले 179 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी चेन्नई ने वॉटसन की आतिशी पारी की बदौलत आसानी से किया। क्राउड की पसंदीदा 'येलो आर्मी' ने 9 गेंदें शेष रहते सिर्फ दो विकेट गंवाकर मुकाबला जीत लिया। वॉटसन को उनकी धमाकेदार पारी के लिए मैन ऑफ द मैच के खिताब से नवाजा गया।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन




अवॉर्ड लेने के बाद वॉटसन ने कहा, 'यह सीजन विशेष रहा। पिछले सीजन के बाद मौका मिलना मेरे लिए अविश्वसनीय था। आज रात मेरे लिए सभी चीजें अच्छी रहीं। लेकिन इस बड़े मैच में यह पारी खेलना मेरे लिए विशेष रहा।'

वॉटसन का यह इमोशनल वीडियो बन गया सनसनी

csk vs srh ipl final shane watson teary eyed after winning the match
शेन वॉटसन

हालांकि, वॉटसन का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जो क्रिकेट फैंस को उनकी पारी से भी ज्यादा स्पेशल लगा। दरअसल, वीडियो में दिखा कि चेन्नई को खिताबी जीत दिलाने के बाद वॉटसन की आंखों से आंसू छलक पड़े। वॉटसन के इस वीडियो पर क्रिकेट फैंस ने गजब के रिएक्शंस दिए हैं। फैंस ने ऑलराउंडर की जमकर तारीफ की है।





सोशल मीडिया पर फैन्स और क्रिकेट दिग्गजों ने शेन वॉटसन की इस शतकीय पारी की जमकर तारीफ की:

3rd Times Champions Chennai Super Kings ! 😍

A post shared by MS Dhoni 🔵 (@bleed.dhonism) on













याद हो कि हैदराबाद के तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार ने शुरुआत में वॉटसन को काफी परेशान किया था।  फाइनल के हीरो ने भुवनेश्वर की तारीफ करते हुए कहा, 'उन 10 गेंदों के बाद मेरी कोशिश लय हासिल करने की थी। भुवनेश्वर ने शानदार गेंदबाजी की। हमें पहले छह ओवरों में विकेट नहीं गंवाने थे। एक बार गेंद जब स्विंग नहीं हो रही थी तब हमारे लिए आसानी हो गई थी।'

वॉटसन ने इस सीजन में दूसरा शतक जमाया था। इस पारी के दौरान वॉटसन ने कई रिकॉर्ड्स तोड़े और स्थापित किए। वह आईपीएल फाइनल में लक्ष्य का पीछा करते हुए शतक लगाने वाले पहले बल्लेबाज बन गए हैं। साथ ही वह एक आईपीएल सीजन में दो शतक लगाने वाले चौथे बल्लेबाज भी बन गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed