पंजाब ने चेन्नई को 54 रन से हराया: लिविंगस्टोन का ऑलराउंड प्रदर्शन, सीएसके के सात बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा नहीं छू सके
चेन्नई के लिए यह आईपीएल में सबसे खराब शुरुआत है। इससे पहले टीम ने कभी लगातार तीन मैच नहीं हारे। वहीं, पंजाब की टीम इस आईपीएल में लक्ष्य का बचाव करने वाली तीसरी टीम है। इससे पहले राजस्थान रॉयल्स और गुजरात टाइटंस ने ऐसा किया है।
विस्तार
सीएसके की ओर से सिर्फ शिवम दुबे ने अर्धशतक जमाया। उन्होंने 30 गेंदों पर 57 रन की पारी खेली। कप्तान रवींद्र जडेजा और मोईन अली शून्य पर आउट हुए। चेन्नई के सात बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा भी नहीं छू सके। सिर्फ उथप्पा, रायुडू, शिवम और धोनी दहाई का आंकड़ा छू सके।
2⃣ more points in the bag for @PunjabKingsIPL! 👌 👌
A fantastic performance from the @mayankcricket-led unit as they beat #CSK by 5⃣4⃣ runs to seal their second win of the #TATAIPL 2022. 👏 👏 #CSKvPBKSविज्ञापन विज्ञापन
Scorecard ▶️ https://t.co/ZgMGLamhfU pic.twitter.com/TU4lEoVG7D — IndianPremierLeague (@IPL) April 3, 2022
चेन्नई के लिए यह आईपीएल में सबसे खराब शुरुआत है। इससे पहले टीम ने कभी लगातार तीन मैच नहीं हारे थे। प्वाइंट्स टेबल में सीएसके की टीम 9वें नंबर पर है। वहीं, पंजाब की टीम इस आईपीएल में लक्ष्य का बचाव करने वाली तीसरी टीम है। इससे पहले राजस्थान रॉयल्स और गुजरात टाइटंस ने ऐसा किया है। पंजाब की टीम तीन मैचों में दो जीत और एक हार के साथ चार अंकों के साथ प्वाइंट्स टेबल में चौथे नंबर पर है।
प्वाइंट्स टेबल क्रेडिट: अमर उजाला
यह मुकेश के आईपीएल करियर का पहला विकेट रहा। इसके बाद धोनी के शानदार थ्रो से भानुका राजपक्षे रन आउट हुए। वह पांच गेंदों पर नौ रन बना सके। इसके बाद लियाम लिविंगस्टोन और शिखर धवन ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी की। इन दोनों ने तीसरे विकेट के लिए 52 गेंदों पर 95 रन की साझेदारी निभाई।
मुकेश चौधरी
ड्वेन ब्रावो ने इस साझेदारी को तोड़ा। 109 के स्कोर पर उन्होंने धवन को जडेजा के हाथों कैच कराया। धवन 24 गेंदों पर चार चौके और एक छक्के की मदद से 33 रन बनाए। इस विकेट के बाद पंजाब की पारी लड़खड़ाई। फिर लिविंगस्टोन भी 32 गेंदों पर 60 रन बनाकर आउट हो गए।
लिविंगस्टोन और धवन
दोनों के बीच पांचवें विकेट के लिए 25 गेंदों पर 31 रन की साझेदारी हुई। जितेश 17 गेंदों पर तीन छक्के की मदद से 26 रन बनाकर आउट हुए। वहीं, शाहरुख खान छह रन, ओडियन स्मिथ तीन रन और राहुल चाहर 12 रन बनाकर आउट हुए। कगिसो रबाडा 12 रन और वैभव अरोड़ा एक रन बनाकर नाबाद रहे।
जितेश शर्मा
181 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी चेन्नई सुपर किंग्स की टीम की शुरुआत खराब रही। टीम ने नियमित अंतराल पर विकेट गंवाए और कभी इससे उबर ही नहीं सकी। ऋतुराज गायकवाड़ लगातार तीसरे मैच में फेल रहे और एक रन बनाकर आउट हुए। वह अब तक तीन मैचों में दो रन बना सके हैं। रॉबिन उथप्पा 13 रन, मोईन अली शून्य, अंबाती रायुडू 13 रन, कप्तान रवींद्र जडेजा शून्य पर आउट हुए।
वैभव अरोड़ा
लियाम लिविंगस्टोन ने बल्ले के बाद गेंद से भी कमाल दिखाया। 15वें ओवर की पांचवीं गेंद पर उन्होंने दुबे और छठी गेंद पर ड्वेन ब्रावो का कैच अपनी ही गेंद पर पकड़ा। यह एक हाथ से लिया गया शानदार कैच था।
शिवम दुबे और धोनी
राहुल चाहर
ड्वेन प्रिटोरियस आठ रन, धोनी 28 गेंदों पर 23 रन और क्रिस जॉर्डन पांच रन बनाकर आउट हुए। मुकेश दो रन बनाकर नाबाद रहे। पंजाब की ओर से राहुल चाहर ने तीन विकेट झटके। वहीं, वैभव अरोड़ और लियाम लिविंगस्टोन ने दो-दो विकेट झटके।