{"_id":"69ea458f27d6a8e621091215","slug":"csk-vs-mi-ipl-2026-sanju-samson-ipl-stats-most-centuries-in-ipl-and-most-hundered-in-t20s-among-indians-2026-04-23","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"CSK Vs MI: मुंबई के खिलाफ शतकीय पारी खेलकर सैमसन ने इस मामले में की रोहित की बराबरी, IPL में जड़ा पांचवां शतक","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
CSK Vs MI: मुंबई के खिलाफ शतकीय पारी खेलकर सैमसन ने इस मामले में की रोहित की बराबरी, IPL में जड़ा पांचवां शतक
Thu, 23 Apr 2026 09:45 PM IST
Sovit Chaturvedi
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
Published by: Sovit Chaturvedi
Updated Thu, 23 Apr 2026 09:45 PM IST
सार
सीएसके के संजू सैमसन ने मुंबई इंडियंस के खिलाफ शतक लगाकर कई उपलब्धियां हासिल कर ली हैं। सैमसन इस सीजन दमदार फॉर्म में चल रहे हैं और उन्होंने इस सीजन सात मैचों में दो बार शतकीय पारी खेली है।
विज्ञापन
आईपीएल
- फोटो : IPL
विस्तार
चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) के अनुभवी सलामी बल्लेबाज संजू सैमसन ने मुंबई इंडियंस के खिलाफ शतक लगाया। इस सीजन सैमसन का यह दूसरा शतक है। इससे पहले उन्होंने 11 अप्रैल को दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ भी शतकीय पारी खेली थी। सैमसन का सीएसके के साथ यह पहला सीजन है। चेन्नई ने इस सत्र के लिए मिनी नीलामी से पहले राजस्थान रॉयल्स के साथ सैमसन को ट्रेड किया था।
विज्ञापन
मुंबई के खिलाफ शतक लगाने वाले सीएसके के पहले बल्लेबाज
संजू सैमसन की धमाकेदार शतकीय पारी की मदद से सीएसके ने मुंबई इंडियंस को 208 रनों का लक्ष्य दिया। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी सीएसके ने 20 ओवर में छह विकेट पर 207 रन बनाए। इस दौरान सलामी बल्लेबाज सैमसन ने 54 गेंदों में 10 चौकों की मदद से 101 रनों की नाबाद पारी खेली। सैमसन मुंबई इंडियंस के खिलाफ शतक लगाने वाले सीएसके के पहले बल्लेबाज हैं। मुंबई के लिए गजनफर और अश्विनी ने दो-दो विकेट लिए जबकि बुमराह और सैंटनर ने एक-एक सफलता हासिल की।

टी20 क्रिकेट में हासिल की बड़ी उपलब्धि
टी20 में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले भारतीय बल्लेबाजों की सूची में सैमसन संयुक्त रूप से दूसरे स्थान पर पहुंच गए हैं। उन्होंने रोहित शर्मा की बराबरी कर ली है। दोनों के नाम इस प्रारूप में आठ-आठ शतक दर्ज हैं। वहीं, विराट कोहली और अभिषेक शर्मा के नाम नौ-नौ टी20 शतक दर्ज हैं। सैमसन टी20 विश्व कप से ही शानदार फॉर्म में चल रहे हैं। इस सीजन अब तक कुल पांच बार शतक लगे हैं जिसमें से अकेले दो बार तो सैमसन ने ही सैकड़ा जड़ा है।

सीएसके की विशेष लिस्ट में हुए शामिल
सीएसके के लिए आईपीएल में दो शतक लगाने वाले सैमसन चौथे बल्लेबाज बन गए हैं। उनसे पहले शेन वॉटसन, मुरली विजय और ऋतुराज गायकवाड़ ने सीएसके के लिए आईपीएल में दो-दो शतक लगाए हैं। वहीं, सैमसन सीएसके के दूसरे बल्लेबाज हैं जिन्होंने एक ही सीजन में दो शतक लगाए हैं। इससे पहले वाटसन 2018 में ऐसा कर चुके हैं।