फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   CSK vs MI IPL 2020: Match preview and prediction of chennai super kings vs mumbai indians

IPL 2020: अगर-मगर की डगर पर चेन्नई सुपरकिंग्स, आज मुंबई से हारे तो सब खत्म

Fri, 23 Oct 2020 05:01 PM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: मुकेश कुमार झा Updated Fri, 23 Oct 2020 05:01 PM IST
विज्ञापन
CSK vs MI IPL 2020: Match preview and prediction of chennai super kings vs mumbai indians
मुंबई बनाम चेन्नई - फोटो : सोशल मीडिया

आईपीएल के 13वें सीजन में अगर किसी टीम का सबसे खराब प्रदर्शन रहा है तो वह टीम है चेन्नई सुपरकिंग्स। धोनी की अगुवाई वाली तीन बार की चैंपियन चेन्नई का प्रदर्शन इस सीजन में बिल्कुल लचर रहा है। अंकतालिका में छह अंकों के साथ सबसे नीचले पायदान पर स्थित चेन्नई का मुकाबला शुक्रवार को मुंबई के खिलाफ होगा। दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला अबू धाबी के शेख जायद स्टेडियम में शाम साढ़े सात बजे से शुरू होगा। शुक्रवार को होने वाले इस मुकाबले में हो सकता है कि चेन्नई अपने कुछ युवा खिलाड़ियों को आजमाए। हालांकि, कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ मिली हार के बाद स्वीकार किया कि सत्र उनके लिए शायद खत्म हो चुका है लेकिन टीम अगर अपने बचे हुए चारों मैच जीत ले तो भी वह 14 अंक हासिल कर सकती है, जिससे उन्हें अगर-मगर से प्लेऑफ में जगह बनाने का मौका मिल सकता है। 

विज्ञापन


उम्रदराज खिलाड़ियों से भरी टीम की चमक पड़ रही है फीकी
जैसा कि मुख्य कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने कहा कि उनकी उम्रदराज खिलाड़ियों से भरी टीम पिछले दो सत्र में अच्छा करने के बाद अब चमक खोती जा रही है, जिसने 2018 में खिताब जीता और फिर अगले साल फाइनल में प्रवेश किया। टूर्नामेंट के शुरुआती मैच में मुंबई इंडियंस पर जीत हासिल करने के बाद उसके लिये चीजें खराब होती रही। 
विज्ञापन


ड्वेन ब्रावो का भी नहीं है साथ
टीम को राजस्थान रॉयल्स के हाथों करार शिकस्त झेलनी पड़ी और अब ड्वेन ब्रावो भी उसके साथ नहीं होंगे जो चोटिल होने के कारण टूर्नामेंट से बाहर हो गए। राजस्थान के खिलाफ उसके बल्लेबाज जूझते दिखे और अब देखना बाकी होगा कि टीम नए खिलाड़ियों को मौका देगी या नहीं क्योंकि सोमवार को मिली हार के बाद धोनी ने इसका संकेत दिया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


डुप्लेसिस को छोड़कर अन्य खिलाड़ियों का प्रदर्शन ठीक नहीं
फॉफ डुप्लेसिस को छोड़ दें तो धोनी भी अन्य खिलाड़ियों की तरह सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन नहीं कर पाए। टीम के लगातार केदार जाधव को खिलाने के फैसले की भी काफी आलोचना हुई जो जूझते नजर आए और अब यह देखना होगा कि उनकी जगह एन जगदीशन या ऋतुराज गायकवाड़ को उतारा जाएगा या नहीं। लेकिन टीम शानदार फार्म में चल रही मुंबई इंडियंस के खिलाफ होगी जो लगातार पांच मैचों में जीत के बाद शानदार लय में थी लेकिन किंग्स इलेवन पंजाब ने उसकी इस लय को तोड़ दिया और रविवार की रात दो सुपर ओवर में जीत हासिल की। 

शानदार फॉर्म में हैं चार बार की आईपीएल चैंपियन मुंबई
चार बार की आईपीएल चैंपियन शानदार फॉर्म में हैं और गेंदबाजी आक्रमण में वैरिएशन की मौजूदगी से वह चेन्नई सुपरकिंग्स के बल्लेबाजों के लिए बड़ी चुनौती बन सकते हैं, जिनका आत्मविश्वास वैसे ही गिरा हुआ है। शारजाह पर विकेट के धीमा होने से चीजें बदलती हुई दिख रही हैं। साथ ही मुंबई इंडियंस के लाइन में क्विंटन डीकॉक अच्छी फॉर्म में हैं जबकि रोहित शर्मा, सूर्यकुमार यादव और ईशान किशन ने भी अच्छा किया। 

मुंबई की गेंदबाजी इकाई भी अच्छी
इतना ही नहीं कीरोन पोलार्ड और हार्दिक पांड्या की ‘पावर हिटिंग’ ने भी तब मुंबई को बचाया जब उसके बड़े खिलाड़ी नहीं चले। क्रुणाल पंड्या ने भी कुछ अहम योगदान दिया और लेग स्पिनर राहुल चाहर के साथ कसी गेंदबाजी की। मुंबई की गेंदबाजी इकाई अच्छा कर रही है लेकिन थिंक टैंक जेम्स पैटिनसन को नाथन कूल्टर नाइल की जगह लाने के बारे में सोच सकता है जो खर्चीले साबित हुए हैं। शुक्रवार को मैच में दो अंक से रोहित शर्मा की टीम प्ले आफ स्थान पक्का करने के करीब पहुंच जाएगी जबकि सुपर किंग्स अब तक के खराब सत्र का अंत अच्छी तरह करना चाहेगी जिसके पास अगर मगर से अब भी मौका है। 

टीमें इस प्रकार हैं

चेन्नई सुपर किंग्स: महेंद्र सिंह धोनी (कप्तान), मुरली विजय, अंबाती रायुडू, फाफ डु प्लेसिस, शेन वाटसन, केदार जाधव, रविंद्र जडेजा, लुंगी एनगिडी, दीपक चाहर, पीयूष चावला, इमरान ताहिर, मिशेल सेंटनर, जोश हेजलवुड, शारदुल ठाकुर, सैम कुरेन, एन जगदीशन, केएम आसिफ, मोनू कुमार, आर साई किशोर, ऋतुराज गायकवाड़ और कर्ण शर्मा। 

मुंबई इंडियंस : रोहित शर्मा (कप्तान), आदित्य तारे, अनमोलप्रीत सिंह, अनुकूल रॉय, क्रिस लिन, धवल कुलकर्णी, दिग्विजय देशमुख, हार्दिक पंड्या, इशान किशन, जेम्स पैटिनसन, जसप्रीत बुमराह, जयंत यादव, कीरोन पोलार्ड, क्रुणाल पांड्या, मिशेल मैकलेनगन, मोहसिन खान, नाथन कूल्टर-नाइल, प्रिंस बलवंत राय, क्विंटन डिकॉक, राहुल चाहर, सौरभ तिवारी, शेरफेन रदरफोर्ड, सूर्यकुमार यादव, ट्रेंट बोल्ट। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed