{"_id":"69dcfc6540b1095680061ad9","slug":"csk-vs-kkr-ipl-2026-22nd-match-playing-xi-prediction-captain-vice-captain-player-list-news-in-hindi-2026-04-13","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"CSK vs KKR Playing 11: क्या सीएसके के खिलाफ मैच में खेलने उतरेंगे पथिराना? धोनी की वापसी पर भी रहेगी नजरें","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
CSK vs KKR Playing 11: क्या सीएसके के खिलाफ मैच में खेलने उतरेंगे पथिराना? धोनी की वापसी पर भी रहेगी नजरें
Tue, 14 Apr 2026 04:10 PM IST
Sovit Chaturvedi
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई
Published by: Sovit Chaturvedi
Updated Tue, 14 Apr 2026 04:10 PM IST
सार
CSK vs KKR Playing 11 Today Prediction: पिछले मैच में जीत से उत्साहित चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) की टीम मंगलवार को होने वाले आईपीएल के मैच में अब तक एक भी मैच नहीं जीतने वाली कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) की टीम के खिलाफ दबदबा बनाने की कोशिश करेगी।
विज्ञापन
सीएसके बनाम केकेआर
- फोटो : IPL
विस्तार
आईपीएल 2026 में मंगलवार को अंक तालिका में सबसे नीचे मौजूद दो टीमों का आमना-सामना होगा। पांच बार की चैंपियन चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) और तीन बार आईपीएल जीत चुकी कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) की टीमें एक दूसरे के सामने होंगी। सीएसके के लिए राहत की बात है कि उसने पिछले मैच में दिल्ली कैपिटल्स को हराकर जीत का खाता खोल लिया है, जबकि केकेआर की टीम अब तक एक भी मैच नहीं जीत सकी है।
विज्ञापन
सैमसन की फॉर्म में वापसी
सीएसके ने दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ खेल के हर विभाग में अच्छा प्रदर्शन करके सत्र की अपनी पहली जीत दर्ज की। उसकी इस जीत के नायक संजू सैमसन रहे जिन्होंने 56 गेंद पर नाबाद 115 रन की पारी खेली। इसके बाद उसके गेंदबाजों ने भी अच्छा प्रदर्शन किया। डेवाल्ड ब्रेविस के फिट होकर वापसी करने से सीएसके को अपने गेंदबाजी संयोजन में बदलाव करने की छूट मिली जिससे वह दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ 212 रन का बचाव करने में सफल रही। बल्लेबाजी की बात करें तो सैमसन सीएसके के लिए अपने पदार्पण सत्र में आखिर रन बनाने में सफल रहे। उन्होंने पहले छह ओवर में ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करके अपना असली रंग दिखाया।

केकेआर के खिलाफ वापसी करेंगे धोनी?
सीएसके के लिए हालांकि कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ की फॉर्म चिंता का विषय बनी हुई है। वह संघर्ष कर रही केकेआर के खिलाफ एक बड़ी पारी खेलकर लय हासिल करने की कोशिश करेंगे। टूर्नामेंट की शुरुआत में यह घोषणा की गई थी कि महेंद्र सिंह धोनी पिंडली में खिंचाव के कारण कुछ हफ्तों के लिए बाहर रहेंगे। पिछले मैच में गायकवाड़ ने संकेत दिया था कि यह स्टार विकेटकीपर बल्लेबाज जल्द वापसी करेगा। यह देखना दिलचस्प होगा कि धोनी केकेआर के खिलाफ उतरते हैं या नहीं।

केकेआर को पहली जीत का इंतजार
दूसरी ओर केकेआर जीत के लिए बेताब है। लखनऊ सुपर जाएंट्स के खिलाफ वह लगभग जीत के करीब पहुंच गया था, लेकिन मुकुल चौधरी की शानदार पारी ने अजिंक्य रहाणे और उनकी टीम को पहली जीत से वंचित कर दिया। कैमरन ग्रीन ने पिछले मैच में केकेआर के लिए गेंदबाजी की। यह ऑलराउंडर चेपॉक में शानदार प्रदर्शन करके अपनी मोटी कीमत को सही साबित करने की कोशिश करेगा। इसी तरह रिंकू सिंह मध्य क्रम में रन बनाने के लिए बेताब हैं और मंगलवार का दिन उनके लिए खास हो सकता है।

वरुण पर फैसला ट्रेनिंग के बाद
केकेआर को उम्मीद होगी कि वरुण चक्रवर्ती अपने घरेलू मैदान चेपॉक पर खेलने के लिए तैयार होंगे। हालांकि वह फॉर्म में नहीं हैं, अच्छी खबर यह है कि वो पिछले कुछ दिनों से अभ्यास कर रहे हैं, लेकिन मैच से एक दिन पहले उनके बाएं हाथ पर टेप लगाया गया था। केकेआर संभवतः प्रशिक्षण के बाद ही उनके खेलने के बारे में फैसला करेगी। मथीशा पथिराना को केकेआर में शामिल होने की अनुमति मिल चुकी है, लेकिन वो इस मैच में नहीं खेलेंगे।

इस मैच के लिए दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग-11:
सीएसके: संजू सैमसन (विकेटकीपर), ऋतुराज गायकवाड़ (कप्तान), आयुष म्हात्रे, डेवाल्ड ब्रेविस, शिवम दुबे, सरफराज खान, जैमी ओवरटन, अकील हुसैन, अंशुल कंबोज, नूर अहमद, खलील अहमद।
केकेआर: अजिंक्य रहाणे (कप्तान), फिन एलेन, अंगकृष रघुवंशी (विकेटकीपर), कैमरन ग्रीन, रिंकू सिंह, रोवमैन पॉवेल, रमनदीप सिंह, सुनील नरेन, अनुकूल रॉय/वरुण चक्रवर्ती, नवदीप सैनी, कार्तिक त्यागी।

हम यहां आपको सीएसके और केकेआर के बीच आईपीएल 2026 के मैच की लाइव स्ट्रीमिंग से जुड़ी जानकारी दे रहे हैं...
सीएसके और केकेआर के बीच आईपीएल 2026 का मैच कब खेला जाएगा?
सीएसके और केकेआर के बीच आईपीएल 2026 का मैच 14 अप्रैल यानी मंगलवार को खेला जाएगा।
सीएसके और केकेआर के बीच आईपीएल 2026 का मैच कहां खेला जाएगा?
सीएसके और केकेआर के बीच आईपीएल 2026 का मैच चेन्नई के एम.ए चिदंबरम स्टेडियम में खेला जाएगा।
सीएसके और केकेआर के बीच आईपीएल 2026 का मैच कितने बजे से खेला जाएगा?
सीएसके और केकेआर के बीच आईपीएल 2026 का मैच भारतीय समयानुसार शाम 7:30 बजे से शुरू होगा। टॉस इससे आधे घंटे पहले यानी शाम 7:00 बजे होगा।
सीएसके और केकेआर के बीच आईपीएल 2026 का मैच कहां देख पाएंगे?
आईपीएल 2026 के प्रसारण अधिकार स्टार स्पोर्ट्स के पास है और दर्शक इसके मुकाबले स्टार स्पोर्ट्स के चैनलों पर देख सकेंगे। इसके अलावा मैच की लाइव स्ट्रीमिंग जियोहॉटस्टार एप पर होगी। आप Amarujala.com पर भी मैच के लाइव अपडेट्स पढ़ सकते हैं।