फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   CSK vs KKR: Gautam Gambhir hugged MS Dhoni; Andre Russell closed his ears when mahi came to bat IPL 2024 Video

CSK vs KKR: विराट के बाद गंभीर ने धोनी को लगाया गले; मैदान पर आए माही तो शोर नहीं झेल पाए रसेल, कान बंद किया

Tue, 09 Apr 2024 08:57 AM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई Published by: स्वप्निल शशांक Updated Tue, 09 Apr 2024 08:57 AM IST
सार

दो बार की विजेता कोलकाता को लगातार तीन जीत के बाद हार का सामना करना पड़ा। लक्ष्य का पीछा करने उतरी सीएसके की टीम के लिए कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ ने नाबाद 67 रन की पारी खेली और डेरिल मिचेल के साथ दूसरे विकेट के लिए 70 रन की साझेदारी।

विज्ञापन
CSK vs KKR: Gautam Gambhir hugged MS Dhoni; Andre Russell closed his ears when mahi came to bat IPL 2024 Video
धोनी और गंभीर ने एकदूसरे को गले लगाया; कान बंद करते रसेल - फोटो : IPL/BCCI

विस्तार

चेन्नई सुपर किंग्स ने सोमवार को चेपॉक में कोलकाता नाइट राइडर्स को सात विकेट से हराकर आईपीएल में जीत की राह पर वापसी की। घरेलू दर्शकों की खुशी तब बढ़ गई, जब तीसरा विकेट गिरने के बाद एमएस धोनी बल्लेबाजी के लिए आए। तब जीत के लिए सिर्फ तीन रन बचे थे। रवींद्र जडेजा के 18 रन देकर तीन विकेट के मैच जिताऊ प्रदर्शन की बदौलत गत चैम्पियन चेन्नई सुपरकिंग्स ने जीत हासिल की, जबकि कोलकाता नाइट राइडर्स को इस सीजन में पहली हार का सामना करना पड़ा। चेन्नई के गेंदबाजों ने धीमी पिच पर कोलकाता को 137-9 पर सीमित कर दिया और फिर एमए चिदंबरम स्टेडियम में 14 गेंद शेष रहते लक्ष्य हासिल कर लिया।
विज्ञापन

गंभीर ने धोनी को गले लगाया

दो बार की विजेता कोलकाता को लगातार तीन जीत के बाद हार का सामना करना पड़ा। लक्ष्य का पीछा करने उतरी सीएसके की टीम के लिए कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ ने नाबाद 67 रन की पारी खेली और डेरिल मिचेल के साथ दूसरे विकेट के लिए 70 रन की साझेदारी। मिचेल ने 25 रन बनाए। मैच के बाद एमएस धोनी ने केकेआर के मेंटर गौतम गंभीर के साथ खास मुलाकात की। दोनों 2011 वनडे विश्व कप जीत के हीरो थे। श्रीलंका के खिलाफ फाइनल में धोनी ने 91* जबकि गंभीर ने 97 रन बनाए थे। मैच के बाद गंभीर ने गर्मजोशी से धोनी को गले लगाया और कुछ सेकंड तक बात भी की। दोनों इस दौरान मुस्कुराते दिखे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

गंभीर ने विराट को भी गले लगाया था

CSK vs KKR: Gautam Gambhir hugged MS Dhoni; Andre Russell closed his ears when mahi came to bat IPL 2024 Video
गंभीर और विराट - फोटो : IPL/BCCI
इससे पहले रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ मैच के दौरान गंभीर ने कोहली को गले लगाया था। दरअसल, गंभीर का इन दोनों क्रिकेटरों के साथ इक्वेशन सही नहीं रहा है। पहले दोनों को लेकर गंभीर को कई बार आलोचनाओं का सामना करना पड़ा है। पिछले सीजन विराट और गंभीर बेंगलुरु और लखनऊ सुपर जाएंट्स के मैच के बाद भिड़ गए थे। तब गंभीर लखनऊ के मेंटर थे। इसके बाद कई बार स्टेडियम में गंभीर को फैंस ने कोहली-कोहली या फिर धोनी-धोनी के नाम से चिढ़ाया भी था। दरअसल, गंभीर धोनी के खिलाफ कई बार विवादित टिप्पणी भी कर चुके हैं। हालांकि, अब सबकुछ सही होता दिख रहा है। 
विज्ञापन

रसेल ने कान बंद किया, देखें वीडियो

वहीं, मैच से ज्यादा एक और घटना ने सभी फैंस का ध्यान अपनी ओर खींचा है। लक्ष्य का पीछा करते हुए तीन विकेट गिर जाने के बाद किसी ने नहीं सोचा था कि माही बल्लेबाजी के लिए आएंगे। हालांकि, वह आए और मैच जिताकर वापस गए। धोनी को लेकर फैंस बेहद भावुक हैं और इसका नजारा सोमवार को चेपॉक में देखने को मिला। धोनी के मैदान पर आते ही फैंस ने खूब शोर मचाया और उन्हें चीयर किया। फैंस खुश नजर आए और इस दौरान मैदान के अंदर इतना शोर था कि कोलकाता नाइट राइडर्स के फील्डर आंद्रे रसेल को कान बंद करना पड़ा। इसका वीडियो भी सामने आया है। पिछले सीजन भी धोनी के बल्लेबाजी के लिए आने पर फैंस ने उन्हें जमकर चीयर किया था।

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Whistle Podu Army (@whistlepoduarmy)

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed