{"_id":"660991961e80ca844e0e5c5a","slug":"csk-vs-dc-matheesha-pathirana-took-stunning-diving-catch-of-david-warner-video-goes-viral-2024-03-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"CSK vs DC: पथिराना का यह कैच देखकर उड़ जाएंगे होश, डाइव लगाकर एक हाथ से लपका वॉर्नर का कैच, देखें वीडियो","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
CSK vs DC: पथिराना का यह कैच देखकर उड़ जाएंगे होश, डाइव लगाकर एक हाथ से लपका वॉर्नर का कैच, देखें वीडियो
Sun, 31 Mar 2024 10:17 PM IST
Mayank Tripathi
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, विशाखापत्तनम

Published by: Mayank Tripathi
Updated Sun, 31 Mar 2024 10:17 PM IST
सार
दिल्ली की पारी का 10वां ओवर मुस्तफिजुर रहमान फेंक रहे थे। इसकी तीसरी गेंद उन्होंने ऑफ स्टंप के बाहर डाली, जिसपर डेविड वॉर्नर ने रिवर्स स्कूप शॉट खेला। हालांकि, उनका बल्ला सही से नहीं चल सका। शॉर्ट थर्ड पर मौजूद पथिराना ने दाईं ओवर डाइव लगाई और एक हाथ से कैच लपक लिया।
विज्ञापन
मथीशा पथिराना
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
चेन्नई सुपर किंग्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच आईपीएल 2024 का 13वां मुकाबला खेला जा रहा है। इस मैच में दिल्ली ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया और सीएसके को 192 रन का लक्ष्य थमाया। दिल्ली के खिलाफ मथीशा पथिराना ने दमदार प्रदर्शन किया। उन्होंने विरोधी टीम के खिलाफ दमदार फील्डिंग और घातक गेंदबाजी की।
दिल्ली के लिए इस मुकाबले में डेविड वॉर्नर और ऋषभ पंत ने विस्फोटक प्रदर्शन किया। दोनों ने अर्धशतकी पारी खेलकर दिल्ली का स्कोर 191 रन पर पहुंचा दिया। इस मैच में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दमदार कैच लपका जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
पथिराना की फुर्ती के दम पर सीएसके को मिला पहला विकेट
दिल्ली की पारी का 10वां ओवर मुस्तफिजुर रहमान फेंक रहे थे। इसकी तीसरी गेंद उन्होंने ऑफ स्टंप के बाहर डाली, जिसपर डेविड वॉर्नर ने रिवर्स स्कूप शॉट खेला। हालांकि, उनका बल्ला सही से नहीं चल सका। शॉर्ट थर्ड पर मौजूद पथिराना ने दाईं ओवर डाइव लगाई और एक हाथ से कैच लपक लिया। पथिराना की फुर्ती की बदौलत चेन्नई को पहली सफलता दिल्ली के विस्फोटक बल्लेबाज के रूप में मिली, जिसके बाद सीएसके के खेमे में खुशी की लहर दौड़ गई। पथिराना ने इसके बाद दिल्ली के तीन विकेट लिए। उन्होंने अपनी घातक गेंदबाजी से मिचेल मार्श (18), ट्रिस्टन स्टब्स (0) और ऋषभ पंत (51) को आउट किया। इस दौरान उन्होंने 145 किमी प्रति घंटा से ज्यादा की रफ्तार से गेंदबाजी की।
दिल्ली की पहली पारी
इस मैच में दिल्ली कैपिटल्स को पृथ्वी शॉ और डेविड वॉर्नर ने टीम को अच्छी शुरुआत दिलाई। दोनों के बीच पहले विकेट के लिए 93 रन की साझेदारी हुई। चेन्नई को पहली सफलता मुस्तफिजुर रहमान ने दिलाई जिन्होंने 10वें ओवर की तीसरी गेंद पर वॉर्नर को पथिराना के हाथों कैच कराया। वह 35 गेंदों में 52 रन बना सके। इस दौरान उनके बल्ले से पांच चौके और तीन छक्के निकले। दिल्ली का दूसरा विकेट अगले ओवर में गिरा। रवींद्र जडेजा ने सेट बल्लेबाज पृथ्वी शॉ को धोनी के हाथों कैच कराया। इस सीजन का पहला आईपीएल मैच खेल रहे शॉ ने चार चौकों और दो छक्कों की मदद से 43 रन बनाए।
आईपीएल के 13वें मैच में मथीशा पथिराना की घातक गेंदबाजी का नजारा देखने को मिला। उन्होंने ऋषभ पंत और मिचेल मार्श के बीच हुई साझेदारी को 134 रन के स्कोर पर तोड़ दिया। तीसरे विकेट के लिए दोनों के बीच 31 रन की साझेदारी हुई। मार्श को मथीशा पथिराना ने 150 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से गेंदबाजी कर बोल्ड किया। स्टार ऑलराउंडर ने 12 गेंदों का सामना किया और 18 रन बनाए। इसके पथिराना ने इ ओवर की आखिरी गेंद पर ट्रिस्टन स्टब्स को अपना शिकार बनाया। वह बिना खाता खोले पवेलियन लौटे। वहीं, टीम के कप्तान पंत भी दमदार पारी खेलकर पवेलियन लौटे। उन्होंने मैदान पर वापसी के बाद पहला अर्धशतक लगाया। स्टार खिलाड़ी ने 32 गेंदों में 51 रन बनाए। इस दौरान उनके बल्ले से चार चौके और तीन छक्के निकले। चेन्नई के खिलाफ अक्षर पटेल सात रन और अभिषेक पोरेल नौ रन बनाकर नाबाद रहे। चेन्नई के लिए मथीषा पथिराना ने तीन विकेट लिए। उन्होंने घातक गेंदबाजी की। वहीं, मुस्तफिजुर रहमान और रवींद्र जडेजा को एक-एक विकेट मिला।

Blinder from Matheesha Pathirana. What a catch,You can't do this man.
विज्ञापन विज्ञापन
This is unethical stuff from him on Cricket ground.
The way David Warner was playing, you need some brilliance in the field to dismiss him. Sensational stuff from Pathirana.pic.twitter.com/WscvU6r0XT— Sujeet Suman (@sujeetsuman1991) March 31, 2024