फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Csk players target birthday boy shardul thakur after winnig IPL Final
IND Inning
24/0 (2 ov)
Target: 172
Sanju Samson 7(4)*
Abhishek Sharma 17 (8)
IND need 148 runs in 18.0 remaining overs

आईपीएल 2021: फाइनल जीतने के बाद चेन्नई के जश्न का Video, जन्मदिन पर शार्दुल बने निशाना

Sat, 16 Oct 2021 04:57 PM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दुबई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दुबई Published by: शक्तिराज सिंह Updated Sat, 16 Oct 2021 04:57 PM IST
सार

आईपीएल 2021 का फाइनल मैच जीतने के बाद चेन्नई के खिलाड़ियों ने शानदार अंदाज में जीत का जश्न मनाया। इस दिन शार्दुल ठाकुर का जन्मदिन भी था। इस वजह से जश्न का माहौल उनके इर्द-गिर्द ही रहा। 

विज्ञापन
Csk players target birthday boy shardul thakur after winnig IPL Final
शार्दुल के जन्मदिन का जश्न मनाते धोनी। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

आईपीएल 2021 का फाइनल मैच 27 रन से जीतने के बाद चेन्नई के खिलाड़ियों ने खास अंदाज में पार्टी की। यह दिन कई मायनों में चेन्नई के खिलाड़ियों के लिए खास था। आईपीएल ट्रॉफी जीतने के अलावा इस दिन शार्दुल ठाकुर का जन्मदिन भी था। इसी वजह से सभी खिलाड़ियों ने रात भर खूब मस्ती की। इस दौरान शादुर्ल ठाकुर सभी के निशाने पर रहे और सभी ने उन्हें जूस और केक से नहला दिया। इसका वीडियो भी सामने आया है, जिसमें सभी खिलाड़ी उनको जूस से नहलाते दिख रहे हैं। धोनी यहां भी कप्तान की भूमिका में नजर आ रहे हैं और सभी साथियों को निर्देश दे रहे हैं।
विज्ञापन
Trending Videos

धोनी ने पहले ही कर ली थी प्लानिंग

चेन्नई सुपरकिंग्स की तरफ से जो वीडियो शेयर किया गया है, उसमें साफ दिख रहा है कि चेन्नई की टीम और धोनी ने पहले ही ठाकुर को जूस से नहलाने की प्लानिंग कर ली थी। इसी वजह से ठाकुर का केक काटवाने से पहले धोनी दूसरे खिलाड़ी के साथ मिलकर जमीन पर तौलिया बिछाते हैं और शार्दुल से उस तौलिया पर खड़ा होने के लिए कहते हैं। इसके बाद शार्दुल जैसे ही केक काटना शुरू करते हैं। बाकी खिलाड़ी पीछे से आकर उन्हें जूस से नहला देते हैं। इसके  बाद धोनी उन्हें केक खिलाते हैं और कृष्प्पा गौतम आकर पूरे चेहरे पर केक लगा देते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

30 साल के हुए शार्दुल

शार्दुल ठाकुर 30 साल के हो चुके हैं। उनका 30वां जन्मदिन शायद उनके लिए सबसे खास था, जब उनके जन्मदिन के मौके पर उनकी टीम आईपीएल फाइनल जीती है। हालांकि इससे पहले 2018 में भी शार्दुल आईपीएल खिताब जीतने वाली इसी चेन्नई की टीम का हिस्सा थे। यह चौथा मौका है, जब चेन्नई की टीम आईपीएल का खिताब जीतने में कामयाब रही है। सिर्फ मुंबई की टीम ने इससे ज्यादा पांच खिताब जीते हैं। वहीं शार्दुल की बात करें तो उन्होंने भारत के लिए टेस्ट में कई कमाल की पारियां खेली हैं। गेंदबाजी में भी उन्होंने अहम मौकों पर अपनी टीम के लिए विकेट झटके हैं और टीम के सबसे अहम खिलाड़ी बनते जा रहे हैं। इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज में उन्होंने अपनी अहमियत साबित की थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed