{"_id":"eb3df039309ba55d5b8a5cc6e4807909","slug":"csa-elects-haroon-lorgat-as-new-ceo","type":"story","status":"publish","title_hn":"बेकार गया BCCI का विरोध, लोगार्ट बने CSA के नए बॉस","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
बेकार गया BCCI का विरोध, लोगार्ट बने CSA के नए बॉस
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
Updated Sun, 21 Jul 2013 04:58 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आईसीसी के पूर्व मुख्य कार्यकारी हारुन लोगार्ट दक्षिण अफ्रीका क्रिकेट (सीएसए) के नए चीफ चुन लिए गए हैं। सीएसए का यह मुख्य कार्यकारी पद पिछले साल अक्टूबर से खाली था।
विज्ञापन
बीसीसीआई ने लोगार्ट के दावेदारी का घोर विरोध किया था। लेकिन सीएसए ने भारतीय बोर्ड के विरोध पर ध्यान दिए बगैर अपने कदम आगे बढ़ा दिया।
गेराल्ड मजोला को अक्टूबर में बोनस भुगतान मामले में अनियमितता के कारण उन्हें सीएसए के मुख्य कार्यकारी पद से हटा दिया गया था।
सीएसए के अध्यक्ष क्रिस निंजानी ने कहा, 'लोगार्ट की नियुक्ति एक शीर्ष पद को भरने के लिए उठाया गया सही कदम है।'
हालांकि सीएसए ने अन्य उम्मीदवारों के नाम जाहिर करने से मना कर दिया। हालांकि माना जा रहा है कि दक्षिण अफ्रीका क्रिकेट के इस शीर्ष पद के लिए लोगार्ट के अलावा तीन अन्य दावेदार मैदान में थे।
विज्ञापन
लोगार्ट और बीसीसीआई के बीच रिश्ते बहुत अच्छे नहीं रहे हैं। बीसीसीआई ने उनकी दावेदारी का विरोध भी किया था। लेकिन विश्वस्त सूत्रों ने बताया कि इस हफ्ते की शुरुआत में 35 साल से पंजाब क्रिकेट संघ के अध्यक्ष और पूर्व बीसीसीआई अध्यक्ष ने लोगार्ट को अपना समर्थन दिया था।
विज्ञापन
लोगार्ट 2008 से चार साल तक आईसीसी के सीईओ रहे हैं। इससे पहले वह सीएसए (तत्कालीन द यूनाइटेड क्रिकेट बोर्ड ऑफ साउथ अफ्रीका) में कई ऊंचे ओहदों पर काम कर चुके हैं।