फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   CSA announced ODI squad against england, and call-ups to 5 new players

SAvENG: दक्षिण अफ्रीकी वन-डे टीम का एलान, क्विंटन डीकॉक को कमान, फाफ बाहर

Tue, 21 Jan 2020 07:32 PM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: मुकेश कुमार झा Updated Tue, 21 Jan 2020 07:32 PM IST
विज्ञापन
CSA announced ODI squad against england, and call-ups to 5 new players
क्विंटन डी कॉक - फोटो : social media

क्रिकेट दक्षिण अफ्रीका ने इंग्लैंड के खिलाफ तीन वन-डे मैचों की सीरीज के लिए अपनी 15 सदस्यीय टीम का एलान कर दिया है। टीम की कमान क्विंटन डीकॉक को दी गई है, जबकि फाफ डु प्लेसिस को टीम से बाहर कर दिया गया है।

विज्ञापन


इसके अलावा इस 15 सदस्यीय टीम में पांच नए खिलाड़ियों को शामिल किया गया है। दोनों टीमों के बीच चार फरवरी से वन-डे सीरीज की शुरुआत होगी। पहला मुकाबला चार फरवरी को केपटाउन के न्यूलैंड्स मैदान पर खेला जाएगा। 
विज्ञापन


इसके बाद दूसरा व तीसरा वन-डे क्रमशः नौ और 12 फरवरी को खेला जाएगा। फिलहाल, इंग्लैंड और दक्षिण अफ्रीका के बीच चार मैचों की टेस्ट सीरीज खेली जा रही है, जिसमें इंग्लैंड 2-1 से आगे हैं। सीरीज का आखिरी और चौथा टेस्ट 24 जनवरी से खेला जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


वन-डे सीरीज खत्म होने के बाद दोनों टीमों के बीच तीन मैचों की टी-20 सीरीज खेली जाएगी। इसका पहला मुकाबला 12 फरवरी को ईस्ट लंदन में खेला जाएगा।

दक्षिण अफ्रीकी वन-डे टीमः

क्विंटन डी कॉक (कप्तान), रीजा हेंड्रिक्स, टेम्बा बावुमा, रासी वैन डर डूसन, डेविड मिलर, जॉन जॉन स्मट्स, एंडिले फेहलुकवायो, लुथो सिपामला, उंगी एन्गिडी, तबरेज शम्सी, सिसंडा मगाला, ब्योर्न फोर्टुइन, ब्युरन हेंड्रिक्स, जानेमान मलान, काइल वेरिन।
 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed