SAvENG: दक्षिण अफ्रीकी वन-डे टीम का एलान, क्विंटन डीकॉक को कमान, फाफ बाहर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
क्रिकेट दक्षिण अफ्रीका ने इंग्लैंड के खिलाफ तीन वन-डे मैचों की सीरीज के लिए अपनी 15 सदस्यीय टीम का एलान कर दिया है। टीम की कमान क्विंटन डीकॉक को दी गई है, जबकि फाफ डु प्लेसिस को टीम से बाहर कर दिया गया है।
इसके अलावा इस 15 सदस्यीय टीम में पांच नए खिलाड़ियों को शामिल किया गया है। दोनों टीमों के बीच चार फरवरी से वन-डे सीरीज की शुरुआत होगी। पहला मुकाबला चार फरवरी को केपटाउन के न्यूलैंड्स मैदान पर खेला जाएगा।
इसके बाद दूसरा व तीसरा वन-डे क्रमशः नौ और 12 फरवरी को खेला जाएगा। फिलहाल, इंग्लैंड और दक्षिण अफ्रीका के बीच चार मैचों की टेस्ट सीरीज खेली जा रही है, जिसमें इंग्लैंड 2-1 से आगे हैं। सीरीज का आखिरी और चौथा टेस्ट 24 जनवरी से खेला जाएगा।
वन-डे सीरीज खत्म होने के बाद दोनों टीमों के बीच तीन मैचों की टी-20 सीरीज खेली जाएगी। इसका पहला मुकाबला 12 फरवरी को ईस्ट लंदन में खेला जाएगा।
दक्षिण अफ्रीकी वन-डे टीमः
क्विंटन डी कॉक (कप्तान), रीजा हेंड्रिक्स, टेम्बा बावुमा, रासी वैन डर डूसन, डेविड मिलर, जॉन जॉन स्मट्स, एंडिले फेहलुकवायो, लुथो सिपामला, उंगी एन्गिडी, तबरेज शम्सी, सिसंडा मगाला, ब्योर्न फोर्टुइन, ब्युरन हेंड्रिक्स, जानेमान मलान, काइल वेरिन।
Proteas ODI squad v ENG
— Cricket South Africa (@OfficialCSA) January 21, 2020
Quinton de Kock, Reeza Hendricks,Temba Bavuma,Rassie van der Dussen, David Miller, Jon Jon Smuts, Andile Phehlukwayo,Lutho Sipamla, ungi Ngidi, Tabraiz Shamsi,Sisanda Magala, Bjorn Fortuin (Imperial Lions), Beuran Hendricks, Janneman Malan,Kyle Verreynne pic.twitter.com/9VF05UaRKx