{"_id":"62b1751acb2197070d15c3ca","slug":"cristiano-ronaldo-car-accident-bugatti-veyron-supercar-crashes-in-spain-mallorca-latest-news-in-hindi","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Cristiano Ronaldo Car Accident: हादसे का शिकार हुई रोनाल्डो की कार, 16 करोड़ की बुगाटी तबाह, बच गई जान","category":{"title":"Football","title_hn":"फुटबॉल","slug":"football"}}
Cristiano Ronaldo Car Accident: हादसे का शिकार हुई रोनाल्डो की कार, 16 करोड़ की बुगाटी तबाह, बच गई जान
Tue, 21 Jun 2022 01:19 PM IST
शक्तिराज सिंह
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: शक्तिराज सिंह
Updated Tue, 21 Jun 2022 01:19 PM IST
सार
रोनाल्डो की कार भले ही तबाह हो गई हो, लेकिन गनीमत की बात यह है कि इस सड़क हादसे में किसी की जान नहीं गई। रोनाल्डो फिलहाल मजोरका में छुट्टियां बिता रहे हैं।
विज्ञापन
सड़क हादसे का शिकार हुई रोनाल्डो की कार
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
फुटबॉल स्टार क्रिस्टियानों रोनाल्डो की कार सड़क हादसे का शिकार हुई है। सोमवार की सुबह रोनाल्डो का एक बॉडीगार्ड यह कार लेकर मजोरका जा रहा था। इसी दौरान बॉडीगार्ड ने कार से नियंत्रण खो दिया और यह कार जाकर दीवार से टकरा गई। हालांकि, गनीमत रही कि इस हादसे में किसी को गंभीर चोट नहीं आई है। कोई दूसरा वाहन भी इस सड़क हादसे में शामिल नहीं था।
रोनाल्डो की कार जिस घर के दरवाजे के पास टकराई थी, वह बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हुआ है। हालांकि, कार के ड्राइवर को कोई चोट नहीं आई है और ड्राइवर ने ही पुलिस को फोन कर हादसे की जानकारी दी थी। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार ड्राइवर ने पूरी हादसे की जिम्मेदारी भी अपने ऊपर ली है।
पुलिस के पास जो रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। उसका उद्देश्य सिर्फ पुलिस को हादसे की जानकारी देना था, ताकि कार के मालिक को बीमा कंपनी से पैसा मिल सके और बीमा पैसे को लेकर कोई विवाद होने पर पुलिस की रिपोर्ट को गवाह के रूप में उपयोग किया जा सके। हालांकि, अब तक इस बारे में कोई जानकारी नहीं दी गई है कि रोनाल्डो का जो बॉडीगार्ड हादसे के समय कार चला रहा था। उसका नाम क्या है। यह कार रोनाल्डो के नाम पर ही दर्ज है।
विज्ञापन
छुट्टी पर हैं रोनाल्डो
मैनचेस्टर सिटी के साथ क्रिस्टियानो रोनाल्डो का सीजन बेहद खराब रहा था और वो अब मजोरका में छुट्टियां मना रहे हैं। यहां पहाड़ों में घूमने के लिए रोनाल्डो ने अपनी कार मंगाई थी, लेकिन रास्ते में यह कार हादसे का शिकार हो गई। उनकी कार का एक्सीडेंट सोमवार की सुबह लगभग 11 बजे हुआ था। रोनाल्डो ने यह कार 2016 में यूरो कप जीतने के बाद खरीदी थी। रोनाल्डो के पास महंगी कारों का अच्छा खासा कलेक्शन है। उनकी सबसे महंगी कार 66 करोड़ की है। बुगाटी के अलावा रोनाल्डो के पास एस्टन मार्टिन, बेंटली और फरारी मोंजा भी शामिल हैं।