फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   crickter sarfaraz says he will use ipl money to buy a car for his father.

"आईपीएल में मिली रकम से कार लूंगा ताकि पिता सुरक्षित रहें"

Wed, 18 Feb 2015 01:06 PM IST
Updated Wed, 18 Feb 2015 01:06 PM IST
विज्ञापन
crickter sarfaraz says he will use ipl money to buy a car for his father.

बंगलूरु में संपन्न हुए आईपीएल सीजन-8 में क्रिकेटरों की बोली में मुम्बई के सरफराज भी चुने गए। सरफराज को रॉयल चेलेंजर बंगलूरु ने 50 लाख रुपए में खरीदा है।

विज्ञापन


आईपीएल में चुने जाने के बाद सरफराज काफी खुश है। उन्होंने अपनी खुशी जाहिर करते हुए कहा है कि वह इस रकम से अपने पिता को कार गिफ्ट करना चाहता हैं ताकि वह सुरक्षित रहें।
विज्ञापन


मिडडे में छपी खबर के अनुसार, 17 वर्षीय सरफराज आईपीएल इस सीजन के सबसे युवा क्रिकेटर है। सरफराज ने इंटरव्यू में अपने पिता को कार गिफ्ट करने की एक खास वजह भी बताई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पिता को लेकर बनी रहती है चिंता

crickter sarfaraz says he will use ipl money to buy a car for his father.

सरफराज कहते हैं , " मेरे ‌पिता नौशाद क्रिकेट कोच रह चुके है। 2010 में एक सड़क दुर्घटना के चलते उन्हें काफी चोट आई थी। जिसके बाद वह काफी दिनों तक अस्पताल में भी भर्ती रहे। इस दौरान उनके हाथ और पैर में गंभीर चोट भी आई थी।"

सरफराज ने आगे कहा, " पिता की सुरक्षा को लेकर मैंन काफी चिंता में रहता हूं। वह आना-जाना बाइक से करते है। कभी कभार ट्रेन से भी सफर करते है। लेकिन ये सुरक्षित नहीं है। इसलिए मैंने सोचा है कि आईपीएल से मिली रकम से उनके लिए कार खरीदूं ताकि उन्हें आने-जाने में कोई दिक्कत न हो।"

फिलहाल सरफराज अंडर-19 में वेस्ट जोन से खेल रहे है। इसके अलावा वह 2014 में अंडर-19 वर्ल्ड कप में हिस्सा रह चुके है। इतना ही नहीं सरफराज ने मुम्बई की ओर से रणजी ट्रॉफी में अपना डेब्यू मैच भी खेला है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed