{"_id":"d500d3a2-a9e9-11e2-93d9-d4ae52bc57c2","slug":"cricketers-salute-tendulkar-ahead-of-his-40th-birthday","type":"story","status":"publish","title_hn":"40 साल के हो रहे सचिन को दिग्गजों का सलाम","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
40 साल के हो रहे सचिन को दिग्गजों का सलाम
नई दिल्ली/एजेंसी
Updated Sun, 21 Apr 2013 12:10 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में शतकों का शतक बनाने वाले सचिन तेंदुलकर 24 अप्रैल को 40 साल के होने जा रहे हैं।
विज्ञापन
क्रिकेट इतिहास के महानतम बल्लेबाजों में से एक सचिन को उनके जन्मदिन पर दुनिया के दिग्गज क्रिकेटरों ने अभी से बधाई देना शुरू कर दिया है।
पूर्व भारतीय कप्तान सौरव गांगुली सचिन की तुलना सर डॉन ब्रेडमैन से करते हुए कहते हैं कि जिन खिलाड़ियों को उन्होंने खेलते हुए देखा है सचिन उनमें सबसे महान हैं।
वहीं, ऑस्ट्रेलियाई कप्तान माइकल क्लार्क ने कहा कि खेल को लेकर सचिन का जुनून अभूतपूर्व है। दक्षिण अफ्रीका के पूर्व कप्तान और पूर्व भारतीय कोच गैरी कस्टर्न की नजर में सचिन की छवि एक बेहद ही भले इंसान की है।
विज्ञापन
इसमें कोई संदेह नहीं कि सचिन युवाओं के आदर्श हैं लेकिन पूर्व श्रीलंकाई स्पिनर मुथैया मुरलीधरन जैसे महान गेंदबाज ने भी इस महान बल्लेबाज से काफी कुछ सीखा है। मुरलीधरन का कहना है कि सचिन ने उन्हें सकारात्मक और आक्रामक क्रिकेट खेलने के लिए प्रेरित किया।
विज्ञापन
सचिन की सादगी और मैदान पर उनके शांत स्वभाव के कायल पूर्व ऑस्ट्रेलियाई पेसर ग्लेन मैक्ग्रा भी है। मैक्ग्रा ने कहा कि मैदान पर विपक्षी बल्लेबाज पर स्लेजिंग उनकी रणनीति का हिस्सा रही थी, लेकिन उनका यह हथियार कभी सचिन के खिलाफ काम नहीं आया।
"मैंने कभी सर ब्रेडमैन को नहीं देखा लेकिन सचिन उनके काफी करीब हैं। उनकी रनों की कभी न खत्म होने वाली भूख, अभूतपूर्व प्रतिभा के साथ मिलकर उन्हें जीनियस बनाती है। मैंने हमेशा कहा है कि लारा महान है जबकि पोंटिंग काफी प्रतिभाशाली है लेकिन बिना किसी संदेह के सचिन महान हैं।"
- सौरव गांगुली
"जब आप उतना हासिल कर लेते हैं जितना सचिन ने हासिल किया है तो आपके लिए संन्यास लेना काफी आसान हो जाता है। सचिन की विलक्षणता यह है कि 24 साल से अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में खेलने के बावजूद वह अपनी तीव्रता को बनाए हुए हैं। सभी युवाओं को सचिन से सीखना चाहिए।"
- माइकल क्लार्क
"मैंने सचिन को हमेशा काफी भला इंसान पाया है। पूरी दुनिया में अपनी प्रतिष्ठा को ध्यान में रखते हुए वह काफी विनम्र हैं। वह क्रिकेट के महान रोल माडल हैं और युवाओं के लिए एक बढ़िया उदाहरण हैं कि कैसे अपने पूरे कैरियर में बने रहना चाहिए। सचिन ने हमेशा टीम को सबसे ऊपर रखा है।"
- गैरी कस्टर्न
"मेरे कुछ आक्रामक शब्द ज्यादातर बल्लेबाजों को आवेश में ला देते थे। लेकिन मेरी इस रणनीति ने सचिन के खिलाफ बहुत मुश्किल से काम किया। मैंने हमेशा महसूस किया कि इसने सचिन को और ज्यादा दृ़ढ संकल्प बनाया। मैंने जल्द समझ लिया कि उन्हें ज्यादा कुछ कहने से कोई फायदा नहीं।"
- ग्लेन मैक्ग्रा
"सचिन ने मुझे सकारात्मक और आक्रामक क्रिकेट खेलने के लिए प्रेरित किया। मैंने सचिन को हमेशा एक क्वालिटी क्रिकेटर के रूप में याद किया है। जिस तरह से सचिन ने लंबे समय तक उच्च स्तर पर शानदार प्रदर्शन किया है, वह मेरी लिस्ट में सचिन दुनिया के नंबर वन क्रिकेटर हैं।"
- मुथैया मुरलीधरन
सचिनमय हुआ सिडनी क्रिकेट ग्राउंड
आस्ट्रेलिया का सिडनी क्रिकेट ग्राउंड का माहौल शनिवार को सचिनमय हो गया। यहां सैकड़ों प्रशंसकों के सामने सचिन का मोम का बुत प्रदर्शित किया गया।
सिडनी के मैडम तुसाद म्यूजियम में सचिन का मोम का बुत रखने से पहले उसे सिडनी क्रिकेट ग्राउंड में प्रशंसकों और भारतीय टीम के प्रशंसकों की टोली स्वामी आर्मी के सामने प्रदर्शित किया गया। सचिन का बुत जैसे ही प्रशसंकों के सामने आया वहां खड़े लोगों ने लिटिल मास्टर के लिए गाने गाए और जी भर के क्रिकेट के इस भगवान को निहारते रहे।