फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   cricketers who become famous on social media than on field

वे क्रिकेटर, जिन्होंने मैदान से ज्यादा सोशल मीडिया में बटोरी सुर्खियां

Tue, 12 Apr 2016 11:37 AM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली Updated Tue, 12 Apr 2016 11:37 AM IST
विज्ञापन
cricketers who become famous on social media than on field
- फोटो : getty

विज्ञापन

क्रिकेटर सुर्खियां अक्सर मैदान में बल्लेबाजी, गेंदबाजी और क्षेत्ररक्षण से ही पाते हैं। लेकिन हम यहां बात कर रहे हैं, 5 ऐसे क्रिकेटरों की जिनको सुर्खियां मैदान से ज्यादा उनके कारनामों के चलते सोशल मीडिया से मिली। 

पहले नंबर पर हैं पाकिस्तान के विराट कोहली कहे जाने वाले अहमद शहजाद। ‌शहजाद टीम के काफी अच्छे और अनुभवी क्रिकेटर हैं,इसमें कोई शक नहीं। लेकिन सोशल मीडिया में बयानबाजी के चलते ये मैदान में कम बाहर ज्यादा सुर्खियां बटोरते हैं।

विज्ञापन


अभी कुछ समय पहले पाकिस्तान प्रीमियर लीग के दौरान साथी पाक क्रिकेटर के साथ ये गाली-गलौच करते हुए सुर्खियों में आए ‌थे। इसके अलावा पूर्व कप्तान शाहिद अफरीदी और उनके बीच खटास का पता शहजाद के इस ट्वीट से चला था।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

ऐसे क्रिकेटरों में दूसरा नंबर इनका

cricketers who become famous on social media than on field
sreesanth - फोटो : getty

टी-20 वर्ल्ड कप 2007 में टीम इंडिया का हिस्सा रहे एस श्रीसंत इन क्रिकेटरों में दूसरे नंबर पर आते हैं। आईपीएल में इनके चर्चे मैदान में कम बाहर ज्यादा रहे। आईपीएल-2013 के दौरान स्पॉट फिक्सिंग में नाम आने के बाद इनका क्रिकेटिंग करियर खत्म हो गया।

हालांकि कोर्ट से मिली राहत के बाद श्रीसंत अब सोशल मीडिया में छाए हुए हैं। केरल चुनाव में भारतीय जनता पार्टी से भी जुड़े। आईपीएल के दौरान हरभजन सिंह का इनको मारा गया थप्पड़ भी काफी चर्चा में आया था।
 


अगला मामला अंडर-19 वर्ल्ड कप 2016 से जुड़ा

cricketers who become famous on social media than on field

वेस्टइंडीज के तेज गेंदबाज टीनो बेस्ट हालांकि अपनी राष्ट्रीय टीम से बाहर हैं लेकिन सुर्खियों में रहे। अंडर-19 वर्ल्ड कप 2016 के दौरान वेस्टइंडीज टीम के संबंध में इंग्लैंड टीम के कप्तान इयोन मोर्गन की टिप्पणी का टीनो ने जवाब दिया था।

गौरतलब है कि जिम्बाब्वे के खिलाफ खेले वर्ल्ड कप मुकाबले में विंडीज ने रोमांचक मैच जीतकर क्वार्टरफाइनल में जगह बनाई ‌थी।
 




टीनो रुके नहीं और मोर्गन को लगातार ट्वीट करते रहे।
 

 


आईपीएल 2016 पर की टिप्पणी

cricketers who become famous on social media than on field

न्यूजीलैंड टीम के ऑलराउंडर जिम्मी नीशेम सोशल मीडिया में काफी पॉपुलर हैं और क्रिकेट को लेकर कुछ लिखने या पोस्ट करने का कोई ऐसा मौका नहीं छोड़ते। उदाहरण खुद ही देख लीजिए, इस साल आईपीएल में क्रिकेटरों की बोली को लेकर उनका ‌एक ट्वीट।
 




हालांकि उनके फैंस ने उन्हें आईपीएल के बारे में कुछ समझाने की कोशिश जरूर की थी। इस पर उनका यह जवाब था।
 

गौतम गंभीर भी किसी से कम नहीं

cricketers who become famous on social media than on field

आईपीएल में कोलकाता नाइटराइडर्स के कप्तान गौतम गंभीर अपने गुस्से के लिए काफी फेमस हैं। लेकिन इनकी एक और आदत है जो इन्हें मैदान से ज्यादा पॉपुलर बनाती है। सोशल मीडिया में इनकी टिप्पणियां कम नहीं। 

हाल ही में जब यह चर्चा जोर पकड़ी थी कि टीम इंडिया का बेस्ट फिनिशर कौन है, विराट कोहली या महेंद्र सिंह धोनी तो। गंभीर ने ट्वीट कर दिल की बात बताई थी।

 




विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed