फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Cricketer Pawan Negi

पवन नेगी ने खोला राज, किसने लगाया था उन पर दांव

Sat, 06 Feb 2016 04:07 AM IST
Updated Sat, 06 Feb 2016 04:07 AM IST
विज्ञापन
Cricketer Pawan Negi

जो खिलाड़ी दिल्ली के चयनकर्ताओं का चहेता नहीं बन सका, उस पर दांव देश के एक नहीं दो दिग्गजों ने लगाया। महेंद्र सिंह धोनी पहले शख्स नहीं हैं जिन्होंने पवन नेगी के अंदर छिपे क्रिकेटर को पहचान उन्हें भारतीय टीम की राह दिखाई।

विज्ञापन


यह वीरेंद्र सहवाग थे जिन्होंने नेगी को देखते ही पहली बार आईपीएल में दिल्ली डेयरडेविल्स के लिए खेलने को चुना। नेगी के ऑयडल भी कोई और नहीं सहवाग हैं।

कुछ दिन पूर्व जब नेगी को श्रीलंका के खिलाफ पहली बार देश की टीम के लिए चुना गया तब उन्हें हैरानी जरूर हुई थी, लेकिन जब उन्हें शुक्रवार को टी-20 वर्ल्ड कप केलिए चुना गया तो वह हैरान नहीं थे।
विज्ञापन


नेगी ने अमर उजाला से खुलासा किया उन्हें कुछ हद तक अहसास हो गया था कि उनका चयन टी-20 वर्ल्ड कप केलिए भी हो सकता है।

नेगी साफ करते हैं कि उन पर किसी तरह का दबाव नहीं है। अगर उन्हें अंतिम एकादश में खेलने का मौका मिला तो वह अपनी उपयोगिता साबित करने में कसर नहीं छोड़ेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


हालांकि दिल्ली रणजी टीम में जगह नहीं मिलने पर नेगी कहते हैं कि वह रणजी में तो कम खेले हैं, लेकिन दिल्ली की ओर से विजय हजारे और सैयद मुश्ताक अली ट्राफी में अच्छा प्रदर्शन किया है। नेगी अपने को टी-20 या वन डे विशेषज्ञ नहीं मानते हैं। उनका कहना है कि वह तीनों संस्करणों के खिलाड़ी हैं।

सहवाग और डेनियल विटोरी को मानते हैं अपना ऑयडल

Cricketer Pawan Negi

वन डे में सहवाग की ओर से खेली गई 219 रनों की पारी नेगी के लिए धरोहर है। उनका कहना है कि वह सहवाग के बहुत बड़े फैन हैं। उनकी इस पारी ने उन्हें उन्हीं की तरह खेलने के लिए मजबूर किया।

यह उनके लिए गौरवशाली पल था जब उनके हीरो सहवाग ने ही उन्हें पहली बार दिल्ली डेयरडेविल्स के लिए चुना। गेंदबाजी में उनके हीरो खब्बू स्पिनर डेनियल विटोरी हैं, लेकिन वह उनसे कभी नहीं मिले हैं।

उनकी इच्छा है कि वह विटोरी से मिलें और गेंदबाजी के गुर सीखें। काल्पनिक लक्ष्य रख करते हैं बल्लेबाजी नेगी के चयन पर संदीप पाटिल का कहना था कि निचले क्रम पर जिस तरह के बल्लेबाज की जरूरत टीम को है, वैसी बल्लेबाजी पहली गेंद से नेगी करते हैं।

नेगी खुलासा करते हैं कि वह जब प्रैक्टिस करते हैं तो काल्पनिक लक्ष्य दिमाग में रख लेते हैं और उसी अनुसार शॉट लगाते हैं। इससे उन्हें तेज बल्लेबाजी में मदद मिलती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed