David Warner Dance: डेविड वॉर्नर ने बेटियों के साथ दिखाया पंजाबी अंदाज, वरुण के गाने पर किया मजेदार डांस
डेविड वॉर्नर को अक्सर भारतीय फिल्मों के गानों पर डांस करते रहते हैं। अब उन्होंने अपना पंजाबी अंदाज दिखाया है और बेटियों के साथ वरुण धवन के गाने पर मजेदार डांस किया है।
विस्तार
वॉर्नर ने अपने डांस का वीडियो सोशल मीडिया पर भी शेयर किया है, जिसमें उनकी दोनों बेटियां भी दिखाई दे रही हैं। इस वीडियो में डेविड वॉर्नर का पंजाबी अंदाज दिखाई दे रहा है। वॉर्नर अपनी बेटियों के साथ वरुण धवन की फिल्म ‘जुग जुग जियो‘ के गाने ‘नच पंजाबन‘ पर ठुमके लगाते दिख रहे हैं। वॉर्नर का यह वीडियो सोशल मीडिया में फैंस को बेहद पंसद आ रहा है।
विज्ञापन विज्ञापन
पहले भी शेयर कर चुके हैं वीडियो
डेविड वॉर्नर इससे पहले कई बार भारतीय फिल्मों के गानों पर डांस करते हुए वीडियो शेयर किया है। इससे पहले उन्होंने पुष्पा फिल्म के डायलॉग मैं झुकेगा नहीं पर वीडियो बनाया था और सोशल मीडिया पर शेयर किया था। वहीं, उनकी दोनों बेटियों ने अपनी मां के साथ सामी-सामी गाने पर भी डांस किया था।