फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   cricket world salutes virat kohli for his remarkable century against england

कोहली ने लगाया इंग्लैंड में पहला टेस्ट शतक, क्रिकेट जगत की दिग्गज हस्तियों ने किया सलाम

Fri, 03 Aug 2018 10:50 AM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Updated Fri, 03 Aug 2018 10:50 AM IST
विज्ञापन
cricket world salutes virat kohli for his remarkable century against england
virat kohli

टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली ने गुरुवार को पहले टेस्ट के दूसरे दिन इंग्लैंड के गेंदबाजों का अकेले डटकर सामना किया और शानदार शतक जमाया। कोहली को अपनी पारी की शुरुआत में जेम्स एंडरसन और सैम करन के सामने काफी संघर्ष करते हुए देखा गया। उनका डेविड मलान ने 21 रन के व्यक्तिगत स्कोर पर कैच भी टपका दिया।

विज्ञापन


हालांकि, कोहली ने इंग्लिश गेंदबाजों को अपने ऊपर हावी नहीं होने दिया और धैर्य बरतते हुए बेहतरीन शतक ठोका। यह इंग्लैंड की धरती पर कोहली का पहला टेस्ट शतक भी रहा। 
विज्ञापन


विराट कोहली की साहसिक पारी देख क्रिकेट जगत की दिग्गज हस्तियां उनकी मुरीद हो गई। महान क्रिकेटरों ने कोहली को शुभकामनाएं देने में जरा भी देरी नहीं की। चलिए गौर करते हैं कि महान क्रिकेटरों ने किस प्रकार कोहली को सलाम किया।
विज्ञापन
विज्ञापन





(विराट कोहली द्वारा खेली महत्वपूर्ण पारी। टेस्ट सीरीज को अच्छी तरह स्थापित किया। टेस्ट शतक पर आपको बधाई।)

अन्य महान क्रिकेटरों का कोहली को 'विराट' सलाम

cricket world salutes virat kohli for his remarkable century against england
virat kohli 100




(यह आदमी महत्वपूर्ण पारियां खेलकर बार-बार अपने आपको साबित करता है। शतक जमाना वो भी पुछल्ले बल्लेबाजों के साथ कभी भी आसान नहीं होता। इसके लिए बहुत धैर्य और दृढ़ता की जरूरत होती है। शानदार खिलाड़ी।)




(कोहली द्वारा बेहतरीन शतक। पहली पारी में ही ज्यादा स्कोर बना दिया, जितना 2014 की 10 पारियों में बनाए थे। पुछल्ले बल्लेबाजों के साथ अच्छी साझेदारियां की।)




(विराट कोहली की इस पारी ने मुझे फिल्म द लास्ट स्टैंड के श्वारजेंगर की याद दिला दी।)




(याद नहीं कि इस तरह 7-2 की फील्डिंग कभी देखी हो। विराट कोहली द्वारा लाजवाब पारी।)




(चैंपियन का शतक, सामने से टीम का नेतृत्व किया। बहुत जरूरी था। जोरदार शतक कोहली। इशांत शर्मा और उमेश यादव आपने भी अच्छा काम किया।)










विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed