फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

भारत से हारते ही सरफराज के पास पाकिस्तान से किसका फोन आया था?

Fri, 21 Jun 2019 06:09 PM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: अंशुल तलमले Updated Fri, 21 Jun 2019 06:09 PM IST
विज्ञापन
Cricket World cup 2019: PCB chief phones Sarfaraz Ahmed after losing to India
सरफराज अहमद - फोटो : अमर उजाला

विश्व कप में भारत से हारते ही पाकिस्तानी क्रिकेट टीम की चौतरफा आलोचना हो रही है। पूर्व क्रिकेटर्स से लेकर फैंस तक हर कोई पाक टीम को आड़े हाथों ले रहा है। वर्ल्ड कप में भारत के हाथों मिली लगातार सातवीं हार के बाद टीम में बगावत की खबरें भी आ रही हैं। सभी के निशाने पर टीम के कप्तान सरफराज अहमद आ चुके हैं। तमाम विवादों के बीच पाकिस्तान बोर्ड भी अब एक्शन मोड में आ रहा है।

Cricket World cup 2019: PCB chief phones Sarfaraz Ahmed after losing to India
सरफराज अहमद - फोटो : social Media

दरअसल, वर्ल्ड कप में टीम के खराब प्रदर्शन के बाद पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के तेवर भी सख्त हो गए हैं। अब खबर आ रही है कि भारत से हार के बाद पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के चेयरमैन एहसान मनी ने पाक कप्तान सरफराज अहमद को फोन किया था। पीसीबी प्रमुख ने सरफराज को यह भरोसा दिलाया था कि पूरा देश टीम के साथ खड़ा है।

Cricket World cup 2019: PCB chief phones Sarfaraz Ahmed after losing to India
एहसान मनी

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के चेयरमैन एहसान मनी ने सरफराज से यह भी कहा कि देश अब पाकिस्तान क्रिकेट टीम से बेहतर चाहता है। मनी ने सरफराज से कहा कि आप आधारहीन और गलत खबरों पर ध्यान न दें और शांति से टीम की अगुआई करें ताकि पाकिस्तान बेहतर प्रदर्शन कर सके।

विज्ञापन
विज्ञापन
Cricket World cup 2019: PCB chief phones Sarfaraz Ahmed after losing to India
सरफराज अहमद - फोटो : सोशल मीडिया

यह बयान ऐसे समय में आया है जब ये खबरें भी तूल पकड़ रही थी कि सरफराज ने टीम के साथियों से कहा है कि अगर प्रदर्शन नहीं सुधारा तो याद रहे कि मैं अकेला पाकिस्तान नहीं जाऊंगा बल्कि पूरी टीम को लोगों की नाराजगी का सामना करना पड़ेगा।

विज्ञापन
Cricket World cup 2019: PCB chief phones Sarfaraz Ahmed after losing to India
इंजमाम-उल-हक - फोटो : सोशल मीडिया

भारत से 89 रन की करारी हार के बाद इंजमाम-उल-हक की भी जमकर किरकिरी हो रही है। पाकिस्तान के चीफ सेलेक्टर इंजमाम की Shafaqna.com में छपे एक आर्टिकल में जमकर खिंचाई की गई है। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ हुए मुकाबले के दौरान इंजमाम के ट्रेडिशनल ग्रीन किट में न होने का भी जिक्र किया गया है। साथ ही कहा गया है कि उन्होंने सलवार-कमीज में पिच निरीक्षण और नेट सेशन में दखलअंदाजी की।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed