फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Cricket South Africa tie up with Star India, acquires media rights till 2024

स्टार इंडिया पहली बार गैर-भारतीय द्विपक्षीय सीरीज की कमेंट्री हिंदी में भी प्रसारित करेगा

Thu, 26 Nov 2020 03:12 PM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अंशुल तलमले Updated Thu, 26 Nov 2020 03:12 PM IST
विज्ञापन
Cricket South Africa tie up with Star India, acquires media rights till 2024
क्रिकेट साउथ अफ्रीका - फोटो : सोशल मीडिया

स्टार इंडिया ने 2023-24 सत्र के अंत तक क्रिकेट दक्षिण अफ्रीका (सीएसए) के मीडिया अधिकार हासिल कर लिए हैं, जिसमें भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच 20 द्वीपक्षीय मुकाबले भी शामिल हैं। ये अधिकार एशिया, पश्चिमी एशिया और उत्तर अफ्रीका के लिए होंगे। यहां जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार इस करार की शुरुआत शुक्रवार से शुरू हो रहे इंग्लैंड के दक्षिण अफ्रीका दौरे से होगी। भविष्य दौरा कार्यक्रम के अनुसार दक्षिण अफ्रीका की पुरुष टीम इस दौरान घरेलू सरजमीं पर 59 मैच खेलेगी जिसमें भारत, इंग्लैंड और आस्ट्रेलिया जैसी शीर्ष टीमों के खिलाफ श्रृंखलाएं शामिल हैं।

विज्ञापन


भारतीय टीम इस दौरान तीन बार दक्षिण अफ्रीका का दौरा करेगी। 2021-22 में होने वाले पहले दौरे में भारतीय टीम तीन टेस्ट और इतने ही टी-20 मुकाबले खेलेगी। इस करार में दक्षिण अफ्रीका की महिला टीम के अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच के अलावा सीएसए के घरेलू पुरुष फ्रैंचाइजी मुकाबले भी शामिल होंगे। स्टार इंडिया के पास पहले ही अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद, भारतीय क्रिकेट बोर्ड, इंडियन प्रीमियर लीग के वैश्विक अधिकार के अलावा अन्य क्रिकेट अधिकार हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed