फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Cricket South Africa submits Official Proposal to host IPL 2022 BCCI will decide by 20 Feb

IPL 2022 Venue: दक्षिण अफ्रीका ने आईपीएल 2022 की मेजबानी के लिए आधिकारिक आवेदन दिया, 20 फरवरी तक बीसीसीआई करेगा फैसला

Tue, 25 Jan 2022 12:02 PM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शक्तिराज सिंह Updated Tue, 25 Jan 2022 12:02 PM IST
सार

दक्षिण अफ्रीकी क्रिकेट बोर्ड ने आईपीएल की मेजबानी में रुचि दिखाई है। इसके बाद यह तय हो चुका है कि आईपीएल 2022 का आयोजन यूएई में नहीं होगा। अब भारत या दक्षिण अफ्रीका में आईपीएल 2022 के मैच खेले जाएंगे। 

विज्ञापन
Cricket South Africa submits Official Proposal to host IPL 2022 BCCI will decide by 20 Feb
आईपीएल 2022 का आयोजन भारत में होने की संभावना सबसे ज्यादा है - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आईपीएल 2022 का आयोजन दक्षिण अफ्रीका में होने की अटकलों के बीच दक्षिण अफ्रीकी क्रिकेट बोर्ड ने आधिकारिक तौर पर आईपीएल की मेजबानी के लिए आवेदन कर दिया है। दक्षिण अफ्रीका क्रिकेट बोर्ड ने कई दलीलें देते हुए कहा है कि आईपीएल 2022 का आयोजन दक्षिण अफ्रीका में कराया जाना चाहिए। हालांकि, भारतीय क्रिकेट बोर्ड किसी भी सूरत में इस साल आईपीएल का आयोजन देश में कराना चाहता है। अगर भारत में कोरोना के मामले बढ़ते हैं और आईपीएल को देश से बाहर ले जाने की नौबत आती है, तभी बीसीसीआई दक्षिण अफ्रीका में आईपीएल का आयोजन कराएगा। 
विज्ञापन


साल 2021 में भी बीसीसीआई ने देश में ही आईपीएल का आयोजन कराने का फैसला किया था, लेकिन बाद में कोरोना के मामले तेजी से बढ़े और बायो बबले के अंदर कई खिलाड़ी कोरोना संक्रमित पाए गए। इसके बाद देश में आईपीएल का आयोजन रोकना पड़ा था। इस समय बीसीसीआई के पास कोई प्लान बी नहीं था और बाकी की मैच सितंबर और अक्तूबर में खेले गए थे। इस बार बीसीसीआई प्लान बी तैयार रखना चाहता है। इसके लिए अभी से तैयारी करनी पड़ेगी। 
विज्ञापन


दक्षिण अफ्रीकी बोर्ड ने क्या कहा
क्रिकबज के अनुसार दक्षिण अफ्रीकी बोर्ड ने कहा है कि दक्षिण अफ्रीका में आईपीएल का आयोजन कराने पर बीसीसीआई का कम पैसा खर्च होगा और खिलाड़ियों को कम से कम हवाई यात्रा करनी पड़ेगी। यहां होटल और बाकी सुविधाएं भी काफी सस्ती हैं। दक्षिण अफ्रीका में जोहानिसबर्ग के आस-पास चार मैदान हैं, जहां आईपीएल के सभी मैच हो सकते हैं। अफ्रीकी बोर्ड के अनुसार जोहानिसबर्ग में वांडरर्स स्टेडियम, प्रिटोरिया में सेंचुरियन पार्क, बेनोनी में विलोमूर पार्क और पोटचेफस्ट्रूम में सेनवेस क्रिकेट स्टेडियम में आईपीएल का आयोजन हो सकता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


क्या है संभावना
बीसीसीआई मुंबई में ही इस साल आईपीएल का आयोजन कराना चाहता है। मुंबई में वानखेड़े और ब्रेबॉन स्टेडियम हैं। साथ ही पुणे का मैदान भी यहां से ज्यादा दूरी पर नहीं हैं। ऐसे में आईपीएल का आयोजन इन्हीं मैदानों पर हो सकता है। बीसीसीआई चाहता है कि खिलाड़ियों को कम से कम हवाई यात्रा करनी पड़े और सभी मैच भारत में ही खेले जाएं। ऐसे में खर्च कम होगा। हालांकि, मार्च और अप्रैल के महीने में कोरोना की स्थिति को देखते हुए ही देश में या बाहर आईपीएल कराने का फैसला किया जाएगा। 

यूएई में क्यों नहीं होगा आईपीएल
बीसीसीआई आईपीएल 2020 और आईपीएल 2021 का आधा सीजन यूएई में करा चुका है, लेकिन इसके लिए इमिरेट्स क्रिकेट बोर्ड को 150 करोड़ रुपए दिए गए थे। भारतीय क्रिकेट बोर्ड फिर से इतनी बड़ी रकम खर्च करने के मूड में नहीं है। वहीं यूएई के मैदानों में टॉस की अहमियत बहुत ज्यादा होती है। टी-20 वर्ल्डकप में भी टॉस जीतने वाली टीम ने ही अधिकतर मैच जीते थे। इससे खेल नीरस हो जाता है। बीसीसीआई इससे बचना चाहता है। 


कब शुरू होगा आईपीएल 2022
बीसीसीआई के सचिन जय शाह ने बताया था कि आईपीएल 2022 की शुरुआत मार्च के आखिरी सप्ताह में होगी और सभी 10 टीमें ट्रॉफी के लिए भिड़ेंगी। मई महीने के अंत में इस टूर्नामेंट समाप्त होगा। क्रिकेट फैंस को दो महीने तक लगातार फटाफट क्रिकेट का रोमांच देखने को मिलेगा। इससे पहले 12 और 13 फरवरी को मेगा ऑक्शन होगा, जिसमें सभी फ्रेंचाइजी अपनी टीम तैयार करेंगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed