{"_id":"5eee44ce8ebc3e42f0553d93","slug":"cricket-south-africa-postpones-solidarity-cup-indefinitely","type":"story","status":"publish","title_hn":"क्रिकेट दक्षिण अफ्रीका ने 'सोलिडेरिटी कप' को अनिश्चितकाल के लिए किया स्थगित","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
क्रिकेट दक्षिण अफ्रीका ने 'सोलिडेरिटी कप' को अनिश्चितकाल के लिए किया स्थगित
Sat, 20 Jun 2020 10:48 PM IST
मुकेश कुमार झा
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: मुकेश कुमार झा
Updated Sat, 20 Jun 2020 10:48 PM IST
विज्ञापन
दक्षिण अफ्रीकी टीम
- फोटो : सोशल मीडिया
क्रिकेट दक्षिण अफ्रीका (सीएसए) ने शनिवार को अपने 'थ्री टी क्रिकेट' टूर्नामेंट 'सोलिडेरिटी कप' के लॉन्च को अनिश्चितकाल के लिए स्थगित कर दिया। बता दें कि इसे 27 जून से शुरू होना था।
विज्ञापन
सीएसए ने अपने शेयरधारकों से बात की और उसे महसूस हुआ कि टूर्नामेंट के आयोजन के लिए और काम करने की जरूरत है इसलिए उसने इसे स्थगित करने का फैसला किया।
सीएसए ने ट्वीट किया, 'सोलिडैरिटी मैच' की परिचालन टीमों और टूर्नामेंट के साझेदारों ने सीएसए, 'थ्री टी क्रिकेट' और सुपरस्पोर्ट ने मुलाकात की जिसमें 27 जून को इसके आयोजन की तैयारी पर विचार किया गया।'
विज्ञापन
Following this meeting, it has become clear that more work is needed in preparation including approval.
विज्ञापन विज्ञापन
A new date will be announced in due course.— Cricket South Africa (@OfficialCSA) June 20, 2020
इसके अनुसार, 'बैठक के बाद, स्पष्ट हो गया कि इसकी तैयारी के लिए और काम किए जाने की जरूरत है। आने वाले दिनों में इसकी नई तारीख की घोषणा की जाएगी।' इस टूर्नामेंट के जरिए दक्षिण अफ्रीका में लाइव क्रिकेट बहाल होता।