{"_id":"5f1c0db28ebc3e9fdd3302c3","slug":"cricket-south-africa-initiates-plans-to-address-racism-allegations","type":"story","status":"publish","title_hn":"क्रिकेट दक्षिण अफ्रीका ने नस्लवाद के आरोपों से छुटकारा पाने की योजना शुरू की","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
क्रिकेट दक्षिण अफ्रीका ने नस्लवाद के आरोपों से छुटकारा पाने की योजना शुरू की
Sat, 25 Jul 2020 04:17 PM IST
अंशुल तलमले
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अंशुल तलमले
Updated Sat, 25 Jul 2020 04:17 PM IST
सार
सीएसए एक ‘परिवर्तन लोकपाल’ स्थापित करेगा, जिसके मूल उद्देश्य स्वतंत्र शिकायत प्रणाली के प्रबंधन के साथ-साथ क्रिकेट खिलाड़ियों, प्रशंसकों और राष्ट्र को एकजुट करने की प्रक्रिया की देखरेख करना शामिल होगा।
विज्ञापन
दक्षिण अफ्रीका
- फोटो : social media
विस्तार
क्रिकेट दक्षिण अफ्रीका (सीएसए) ने तेज गेंदबाज लुंगी एनगिडी के ‘ब्लैक लाइव्स मैटर’ (बीएलएम) वैश्विक आंदोलन को अपना समर्थन देने के बाद खेल में कथित नस्लवाद को दूर करने की योजना की घोषणा की हैं। एनगिडी के बीएलएम के समर्थन के बाद मखाया एनटीनी सहित 30 पूर्व खिलाड़ियों ने अपने खेल के दिनों में नस्लवाद के आरोप लगाए। पिछले साल संन्यास लेने वाले दिग्गज बल्लेबाज हाशिम अमला ने भी इस मुद्दे को उठाने के लिए एनगिडी का समर्थन किया था।
विज्ञापन
सीएसए ने शुक्रवार को एक बयान में ‘क्रिकेट फॉर सोशल जस्टिस एंड नेशन बिल्डिंग (एसजेएन)’ नाम की परियोजना का उल्लेख करते हुए कहा, 'क्रिकेट प्रशंसकों द्वारा राष्ट्रीय स्तर के आक्रोश के अलावा व्यापक हितधारक समूहों को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता है।'
विज्ञापन
सीएसए बोर्ड के अध्यक्ष क्रिस नेनजानी ने कहा, 'हमें खेद हैं कि हमारे क्रिकेट खिलाड़ियों को भावनात्मक तौर मुश्किल समय से गुजरना पड़ा। हमारे नए लोकतंत्र में नस्लवाद की जगह नहीं हैं। एसजेएन अपनी तरह की पहली परियोजना है, जिसका मकसद रंगभेद की नस्लीय भेदभाव से क्रिकेट को छुटकारा दिलाना है। सभी हितधारकों के लिये क्रिकेट की भविष्य की स्थिरता के लिए यह एक बहुत महत्वपूर्ण परियोजना है।'
विज्ञापन