फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Cricket in corona: World test championship final in 2021 depends on how many series reschedule

विश्व टेस्ट चैंपियनशिप पर क्या होगा कोरोना का असर, बता रहे ICC के महाप्रबंधक

Mon, 27 Jul 2020 06:59 PM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अंशुल तलमले Updated Mon, 27 Jul 2020 06:59 PM IST
विज्ञापन
Cricket in corona: World test championship final in 2021 depends on how many series reschedule
विश्व टेस्ट चैंपियनशिप - फोटो : ट्विटर

कोविड-19 महामारी ने विश्व टेस्ट चैंपियनशिप (डब्ल्यूटीसी) के कार्यक्रम पर संशय बना दिया है, जिस पर अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) के महाप्रबंधन (खेल संचालन) ज्यौफ एलार्डिस ने कहा कि यह द्विपक्षीय श्रृंखलाओं के पुनर्निर्धारित होने की संख्या पर निर्भर करेगा। कोरोना वायरस महामारी के कारण आईसीसी का भविष्य दौरा कार्यक्रम अव्यवस्थित हो गया है। इसकी वजह से टी-20 विश्व कप को पहले ही स्थगित कर दिया है ताकि सदस्य देशों को अपनी द्विपक्षीय प्रतिबद्धताओं को पूरा करने के लिए समय दिया जा सके।

विज्ञापन


एलार्डिस ने पीटीआई के सवाल के जवाब में कहा, 'फिलहाल हम सदस्य देशों के साथ चर्चा कर रहे हैं कि श्रृंखलाओं के पुनर्निर्धारण पर उनकी योजना क्या है।' मौजूदा परिस्थितियों और व्यस्त कार्यक्रम को देखते हुए आईसीसी अगले साल जून में लॉर्ड्स में प्रस्तावित फाइनल को टाल सकता है क्योंकि अभी बांग्लादेश, न्यूजीलैंड, श्रीलंका, इंग्लैंड के मैचों के कार्यक्रम तय नहीं हुए हैं। ऑस्ट्रेलिया का प्रथम श्रेणी का यह पूर्व क्रिकेटर इस मुद्दे पर अभी थोड़ा और इंतजार करना चाहता है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा, 'जाहिर है टीमों को जल्द से जल्द अपने पुनर्निर्धारित कार्यक्रम को तैयार करना होगा। फाइनल का समय तय करने से पहले हमें यह देखना होगा कि उपलब्ध समय के भीतर इसमें कितने (स्थगित श्रृंखला) को पुनर्निर्धारित किया जा सकता हैं। अभी तक हालांकि फाइनल जून 2021 में ही होना निर्धारित है। पुनर्निर्धारित कार्यक्रम को तैयार करने में आईसीसी सदस्यों के लिए सिर्फ समन्वयक की भूमिका निभा सकता है और वह सीधे तौर पर कार्यक्रम बनाने में शामिल नहीं होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने साफ किया, 'आईसीसी प्रतियोगिताओं के समन्वय में एक भूमिका निभाता है, लेकिन कार्यक्रम (द्विपक्षीय) निर्धारण के मसले में इसकी कोई भूमिका नहीं है। कई देशों में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट की वापसी पर ‘बहुत अनिश्चितता’ बनी हुई है क्योकि हर जगह स्थिति अलग है।


एलार्डिस ने यह भी कहा कि 2018 में जब आईसीसी ने पहली बार एकदिवसीय लीग की योजना तैयार की थी, जब इस वैश्विक संस्था ने एकदिवसीय और टी-20 अंतरराष्ट्रीय प्रारूप में संतुलन बनाने की कोशिश की थी। उन्होंने कहा, '2017-18 में लीग के लिए नियम बनाये गये थे। उस समय फैसला लिया गया था कि तीन मैचों की टी20 अंतरराष्ट्रीय और इतने ही मैचों की एकदिवसीय श्रृंखला होगी। पहले पांच एकदिवसीय और एक टी-20 अंतरराष्ट्रीय होता था। अभी आईसीसी की स्थिति यह है कि इस समय हमारे पास तीन अंतरराष्ट्रीय प्रारूप हैं लेकिन सदस्यों को नए प्रारूप को आजमाने के लिए प्रोत्साहित किया जाता है। महिला क्रिकेट उतना ही प्रभावित होता है, जितना पुरुष क्रिकेट। आयोजन के लिए योजना को आगे बढ़ाया जा रहा है और स्थिति पर नजर रखी जा रही है।'

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed