Happy Birthday: जय शाह, युवराज सिंह से लेकर क्रिकेट ने जगत दी सचिन को बधाई, जानें किसने क्या कहा
मास्टर ब्लास्टर के नाम से मशहूर सचिन तेंदुलकर ने अपने करियर में कई उपलब्धियां हासिल की। उनके कई रिकॉर्ड अब तक सलामत हैं और दुनिया का कोई बल्लेबाज उनके इन रिकॉर्ड्स के करीब भी नहीं पहुंच सका है। सचिन ने 15 नवंबर 1989 को टेस्ट क्रिकेट में डेब्यू किया था और उन्होंने अपने करियर में कुल 200 टेस्ट मैच खेले।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
'सचिन ने लोगों को प्रेरित किया'
'बीसीसीआई सचिव जय शाह ने सचिन ने जन्मदिन की बधाई देते हुए उनके साथ अपनी एक फोटो शेयर करते हुए लिखा, क्रिकेट के लेजेंड सचिन तेंदुलकर जन्मदिन की बधाई। सचिन ने अपने बल्ले और मैदान के बाहर व्यवहार से लाखों लोगों को प्रेरित करने का काम किया है। मास्टर ब्लास्टर को हार्दिक बधाई।' युवराज ने भी वीडियो शेयर करते हुए सचिन को बधाई दी। इस वीडियो में युवराज अपने और सचिन के बारे में बात करते दिख रहे हैं। आइए देखें क्रिकेट जगत के किन खिलाड़ियों ने मास्टर ब्लास्टर को दी बधाई।
6⃣6⃣4⃣ intl. matches 👍
3⃣4⃣,3⃣5⃣7⃣ intl. runs 🙌
2⃣0⃣1⃣ intl. wickets 👌
2⃣0⃣1⃣1⃣ World Cup-winner 🏆
The only cricketer to score 💯 intl. hundreds 🫡
Here's wishing the legendary @sachin_rt a very Happy Birthday! 🎂👏#TeamIndia pic.twitter.com/2k0Yl9R25Sविज्ञापन विज्ञापन— BCCI (@BCCI) April 24, 2024
Happy Birthday to the legend of cricket @sachin_rt as he turns 51 today! He has inspired millions worldwide with his heroics with the bat and immaculate display of character both on and off the field. Warmest wishes to the Master Blaster! 🇮🇳 pic.twitter.com/tf9ZsDu7kV
— Jay Shah (@JayShah) April 24, 2024
Happy birthday paaji! 🎉 From smashing bowlers on the field to smashing life goals, you're the reason I learned to aim higher in life (and sometimes on the field too 🤪) Here's wishing you loads of love, good health and happiness always 🤗❤️@sachin_rt #HappyBirthdaySachin pic.twitter.com/t6qFKgKJmZ
— Yuvraj Singh (@YUVSTRONG12) April 24, 2024
Happy Birthday Paji, @sachin_rt ! 🎉 Your legendary career has inspired millions and your grace both on and off the field continues to set the bar. Wishing you health, happiness, and a year as splendid as your cover drives! 🏏 #HappyBirthdaySachin pic.twitter.com/PY3uDTtrAR
— Suresh Raina🇮🇳 (@ImRaina) April 24, 2024
सचिन के नाम है कई उपलब्धियां
मास्टर ब्लास्टर के नाम से मशहूर सचिन तेंदुलकर ने अपने करियर में कई उपलब्धियां हासिल की। उनके कई रिकॉर्ड अब तक सलामत हैं और दुनिया का कोई बल्लेबाज उनके इन रिकॉर्ड्स के करीब भी नहीं पहुंच सका है। सचिन ने 15 नवंबर 1989 को टेस्ट क्रिकेट में डेब्यू किया था और उन्होंने अपने करियर में कुल 200 टेस्ट मैच खेले। सचिन सबसे ज्यादा टेस्ट मैच खेलने वाले खिलाड़ी हैं। उन्होंने 664 अंतरराष्ट्रीय मैचों में 48.52 के औसत से 34357 रन बनाए हैं। सचिन के नाम अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड दर्ज है। इतना ही नहीं सचिन ने सबसे ज्यादा 100 शतक लगाए हैं और कोई भी बल्लेबाज ऐसा नहीं कर सका है। सचिन 2011 वनडे विश्व कप विजेता टीम के सदस्य हैं। उन्होंने अपने करियर में 1992 में पहली बार विश्व कप में हिस्सा लिया था और वह छह बार इस वैश्विक टूर्नामेंट का हिस्सा रहे। आईपीएल में भी सचिन 2008 से 2013 तक खिलाड़ी के तौर पर जुड़े रहे और वह 2013 में आईपीएल जीतने वाली टीम का हिस्सा थे। सचिन ने नवंबर 2013 में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को अलविदा कहा था।