फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Cricket Australia's James Southerland Jibes At Virat Kohli, Does not Know How To Spell 'SORRY'

क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया का विराट पर तंज, कोहली नहीं जानते 'SORRY' की स्पेलिंग

Thu, 23 Mar 2017 11:22 AM IST
amarujala.com- Presented by: पवन नाहर
amarujala.com- Presented by: पवन नाहर Updated Thu, 23 Mar 2017 11:22 AM IST
विज्ञापन
Cricket Australia's James Southerland Jibes At Virat Kohli, Does not Know How To Spell 'SORRY'
विराट कोहली - फोटो : ESPN
क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया के बॉस जेम्स सदरलैंड ने भारतीय कप्तान विराट कोहली को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि उन्हें नहीं लगता कि कोहली को 'SORRY' की स्पेलिंग नहीं मालूम। एक रेडियों शो के दौरान सदरलैंड ने कहा, "देखो, मुझें नहीं पता कि कोहली को सॉरी की स्पेलिंग आती है।"
विज्ञापन


दरअसल, रेडियो जॉकी ने सदरलैंड से अपने शो के दौरान पूछा कि क्या 28 वर्षीय भारतीय कप्तान को स्टीव स्मिथ कि ईमानदारी और प्रतिष्ठा पर सवाल उठाने के लिए माफी मांगनी चाहिए। बंगलूरू टेस्ट में स्टीव स्मिथ के डीआरएस विवाद के बाद मामले ने तूल पकड़ा था। स्मिथ ने डीआरएस लेने के लिए ड्रेसिंग रूम की ओर इशारा किया था, जिसके बाद कोहली ने उनकी खिंचाई की। मगर उन्होंने स्मिथ को 'बेईमान' नहीं कहा।
विज्ञापन

IPL में खत्म हो जाएगी दुश्मनी

Cricket Australia's James Southerland Jibes At Virat Kohli, Does not Know How To Spell 'SORRY'
विराट कोहली - फोटो : ESPN
सदरलैंड ने कहा कि धर्मशाला में चौथे टेस्ट के बाद दोनों टीमों के बीच 'दुश्मनी' खत्म हो जाएगी। उन्होंने कोहली के आरोपों अपमानजनक करार दिया। हालांकि, इसके बाद दोनों देशों को बोर्ड में बातचीत के बाद इस मामले को सुलझा लिया था। सदरलैंड ने कहा कि इस विवाद के बाद दोनों टीमों के खिलाड़ी आईपीएल में एक दूसरे के साथ होंगे और दोस्ती होगी।

इससे पहले भी ऑस्ट्रेलिया ने कोहली पर निशाना साधा है। हाल ही में ऑस्ट्रेलियाई मीडिया ने कोहली को 'क्रिकेट का डोनाल्ड ट्रंप' करार दिया था। इस सीरीज में बल्ले से करिश्मा दिखाने में नाकाम रहे कोहली को कई पूर्व क्रिकेटरों की आलोचना का सामना करना पड़ा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed