स्मिथ-रबाडा विवाद पर क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया के डायरेक्टर ने तोड़ी चुप्पी, दिया यह बड़ा बयान
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आस्ट्रेलियाई पूर्व कप्तान और क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया के बोर्ड डायरेक्टर मार्क टेलर ने मैदान पर स्टीव स्मिथ-कागिसो रबाडा के बर्ताव को लेकर कड़ी आलोचना की है। उन्होंने कहा, दोनों टीमें अंतिम चेतावनी पर होनी चाहिए। उनका ये भी कहना है कि दोनों तरफ से बदसलूकी की गई है।
गौरतलब है कि पोर्ट एलिजाबेथ टेस्ट के पहले दिन स्टीव स्मिथ को LBW करने के बाद रबाडा के जश्न मनाने के तरीके पर आईसीसी की नजर थी। ऑस्ट्रेलियाई कप्तान को आउट करने के बाद रबाडा का आक्रामक रुख सुर्खियों में रहा। रबाडा 'यस-यस' कर स्मिथ की दिशा में दौड़े थे। इस मामले में रबाडा की मैच फीस का 50 प्रतिशत हिस्सा भी काटा गया है। रबाडा के खाते में तीन डीमेरिट पॉइंट भी जुड़े और जुर्माने के तौर पर उनकी मैच फीस की 50 प्रतिशत राशि काटी गई।
इस मामले में टेलर ने कहा, 'मैं इस बात के लिए नहीं कह रहा हूं कि हम शांत रहें लेकिन इसमें कोई शक नहीं कि ये बद से बदतर होता जा रहा है। बदमाशी इसके लिए बुरा शब्द नहीं है और वह इसे बहुत अधिक उपयोग कर रहे हैं। यह लगातार बढ़ता ही जा रहा है और अब हद से बाहर हो गया है।'
बता दें कि इससे पहले दो टेस्ट मैचों के प्रतिबंध के खिलाफ कगिसो रबाडा ने आईसीसी से अपील भी की है, जिस पर तीसरे टेस्ट मैच से पहले सुनवाई होनी है।
उन्होंने कहा, 'मैं इससे हैरान नहीं हूं कि दक्षिण अफ्रीका ने प्रतिबंध के खिलाफ अपील की है क्योंकि रबाडा उनके लिए अहम खिलाड़ी हैं। मैच में 11 विकेट चटकाने वाले इस गेंदबाज को टीम में बनाए रखने के लिए दक्षिण अफ्रीका हरसंभव कोशिश करेगा लेकिन रबाडा मुश्किलों में हैं क्योंकि वह पहले से ही दोषी पाए जा चुके हैं। मेरे हिसाब से स्मिथ के साथ रबाडा का संपर्क टाली जा सकने वाली घटना थी।'
बता दें कि रबाडा ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ दूसरे टेस्ट में मैच विजयी प्रदर्शन किया। उन्होंने मैच में कुल 11 विकेट लिए। दक्षिण अफ्रीका ने इसकी मदद से सोमवार को टेस्ट के चौथे दिन मुकाबला 6 विकेट से जीतकर चार मैचों की सीरीज 1-1 से बराबर की। रबाडा को बेहतरीन प्रदर्शन के लिए मैन ऑफ द मैच चुना गया था।