फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Cricket Australia: David Boon will join the Cricket Australia board, will resign from post of match referee

Cricket Australia: डेविड बून क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया बोर्ड में शामिल होंगे, मैच रेफरी के पद से देंगे इस्तीफा

Thu, 27 Feb 2025 02:16 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मेलबर्न
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मेलबर्न Published by: स्वप्निल शशांक Updated Thu, 27 Feb 2025 02:16 PM IST
सार

बून 2011 से आईसीसी मैच रेफरी हैं। उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के लिए 107 टेस्ट और 181 एकदिवसीय मैच खेले जिसमें उन्होंने कुल 13,386 अंतरराष्ट्रीय रन बनाए।

विज्ञापन
Cricket Australia: David Boon will join the Cricket Australia board, will resign from post of match referee
डेविड बून और कमिंस - फोटो : Twitter

विस्तार

पूर्व बल्लेबाज डेविड बून पाकिस्तान और दुबई में चल रही चैंपियन्स ट्रॉफी के बाद आईसीसी मैच रेफरी के अपने मौजूदा पद को छोड़ देंगे और 28 मार्च से क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया (सीए) के बोर्ड में शामिल होंगे। बून (64 वर्ष) क्रिकेट तस्मानिया बोर्ड के अध्यक्ष हैं और सीए में निवर्तमान अध्यक्ष पॉल ग्रीन की जगह लेंगे।
विज्ञापन


‘क्रिकेट.कॉम.एयू’ने सीए के अध्यक्ष माइक बेयर्ड के हवाले से कहा, 'मुझे बेहद खुशी है कि डेविड एक खिलाड़ी और क्रिकेट प्रशासक के रूप में अपने विशाल अनुभव को लेकर सीए बोर्ड में आएंगे।' उन्होंने कहा, 'डेविड ने आईसीसी मैच रेफरी के रूप में अपनी भूमिका में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट के बारे में प्रत्यक्ष जानकारी हासिल करना जारी रखा है और यह हमारे लिए बहुत उपयोगी होगा क्योंकि हम खेल के तेजी से बदलते परिदृश्य का सामना कर रहे हैं।'
विज्ञापन


बून 2011 से आईसीसी मैच रेफरी हैं। उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के लिए 107 टेस्ट और 181 एकदिवसीय मैच खेले जिसमें उन्होंने कुल 13,386 अंतरराष्ट्रीय रन बनाए। वह भारत में 1987 में विश्व कप जीतने वाली ऑस्ट्रेलियाई टीम के सदस्य थे। बून 1999 में संन्यास लेने के बाद 2000-2011 के बीच चयनकर्ता भी रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed