फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Pakistan: Why Rizwan, Salman Agha and Imam Ul Haq dropped from team? Which dressing room incident angered PCB?

पाकिस्तान क्रिकेट में बवाल: टीम से क्यों निकाले गए रिजवान-इमाम? ड्रेसिंग रूम की किस हरकत से नाराज था पीसीबी?

Sat, 05 Sep 2026 11:10 AM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लंदन
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लंदन Published by: स्वप्निल शशांक Updated Sat, 05 Sep 2026 11:10 AM IST
सार

पाकिस्तान क्रिकेट टीम में इंग्लैंड दौरे के बीच बड़ा बदलाव हुआ है। खराब प्रदर्शन के साथ ड्रेसिंग रूम में व्यवहार को लेकर मोहम्मद रिजवान, इमाम उल हक और सलमान अली आगा पर भी सवाल उठे हैं। सात खिलाड़ियों को हटाकर नए चेहरों को टीम में शामिल किया गया है, जबकि कोचिंग स्टाफ में भी बदलाव हुआ है।

विज्ञापन
Pakistan: Why Rizwan, Salman Agha and Imam Ul Haq dropped from team? Which dressing room incident angered PCB?
रिजवान, आगा और इमाम - फोटो : ANI/Twitter

विस्तार

पाकिस्तान क्रिकेट में बवाल कम होने का नाम नहीं ले रहा है। इंग्लैंड दौरे पर गई पाकिस्तान टीम में अंदरूनी कलह ने पूरी दुनिया का ध्यान खींचा है। पाकिस्तान की टीम इस दौरे पर अब तीन में से दो टेस्ट हार चुकी है। इसके बाद टीम में भारी बदलाव देखने को मिला और सात खिलाड़ियों को घर भेज दिया गया, जिसमें मोहम्मद रिजवान और इमाम उल हक शामिल हैं। हालांकि, अब रिजवान और इमाम से जुड़ी एक बड़ी रिपोर्ट सामने आई है, जिसमें बताया गया है कि ड्रेसिंग रूम में इन सीनियर क्रिकेटर्स के व्यवहार से पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड यानी पीसीबी खुश नहीं था। 
विज्ञापन

कौन से सात खिलाड़ियों को घर भेजा गया था?
 
  • दरअसल, हेडिंग्ले में पहला टेस्ट पारी और 103 रन से और लॉर्ड्स में दूसरा टेस्ट 194 रन से हारने के बाद पाकिस्तान टीम में कई बदलाव हुए और सात खिलाड़ियों को रिप्लेस कर नौ सितंबर से होने वाले तीसरे टेस्ट से पहले नए खिलाड़ियों को बुलाया गया। इतना ही नहीं, मुख्य कोच सरफराज अहमद और गेंदबाजी कोच उमर गुल को भी घर वापस भेज दिया गया।
  • सात खिलाड़ियों में रिजवान और इमाम के अलावा सलमान अली आगा, अली उस्मान, आमिर जमाल, मोहम्मद अवैस और खुर्रम शहजाद शामिल हैं। वहीं, सरफराज और उमर की जगह अब तीसरे टेस्ट में माइक हेसन और एश्ले नोफके कोचिंग की जिम्मेदारी संभालते दिखेंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रिजवान-इमाम और आगा को लेकर कौन सा नया खुलासा?
 
  • पीसीबी और टीम मैनेजमेंट की ओर से कहा गया था कि खराब प्रदर्शन की वजह से सातों खिलाड़ियों पर गाज गिरी, लेकिन अब एक नया खुलासा हुआ है।
  • न्यूज एजेंसी पीटीआई ने पीसीबी के एक सूत्र के हवाले से बताया है कि रिजवान, इमाम और सलमान जैसे सीनियर खिलाड़ी पीसीबी की बड़ी योजना का हिस्सा थे।
  • खराब प्रदर्शन के अलावा ड्रेसिंग रूम में उनके व्यवहार की वजह से उन्हें टीम से निकाला गया। हालांकि, 
  • रिपोर्ट में सूत्र ने बताया, 'इन तीनों के अलावा बाकी खिलाड़ी माइक हेसन के कहने पर वापस भेजे गए। हेसन व्हाइट बॉल के कुछ अन्य खिलाड़ियों को रेड बॉल क्रिकेट में आजमाना चाहते थे।'
  • हेसन पाकिस्तान के वनडे और टी20 के कोच हैं। अब सरफराज की जगह उन्हें टेस्ट टीम की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
  • सूत्र ने आगे बताया कि रिजवान, इमाम और सलमान को वेस्टइंडीज और इंग्लैंड दौरों के दौरान हुई कुछ घटनाओं के संबंध में अपने व्यवहार को लेकर समिति के सामने पेश होकर स्पष्टीकरण देना होगा।
  • सूत्र के मुताबिक, पीसीबी चेयरमैन मोहसिन नकवी टीम में बड़े स्तर पर 'सफाई अभियान' चाहते हैं और चयन समिति भी बदलाव के अगले दायरे में हो सकती है।
विज्ञापन

आकिब जावेद को भी मिला अल्टीमेटम?
 
  • मीडिया रिपोर्ट्स में बताया गया है कि मुख्य चयनकर्ता आकिब जावेद को भी अल्टीमेटम दिया गया है। उनसे कहा गया है कि वह लाहौर हाई परफॉर्मेंस सेंटर में डेवलपमेंट डायरेक्टर के रूप में अपने काम पर फोकस करें।
  • आकिब को लंबे समय से पीसीबी के सबसे प्रभावशाली लोगों में से एक माना जाता है। टीम के चयन और अन्य मामलों में भी उनकी महत्वपूर्ण भूमिका रही है।
  • पीसीबी ने चयन समिति और सलाहकार समिति के सदस्यों को भी नोटिस जारी कर इमाम और रिजवान को इंग्लैंड दौरे के लिए चुने जाने और चयन नीति तैयार करने में इस्तेमाल किए गए मानदंड पर स्पष्टीकरण मांगा है।
  • सूत्र ने कहा, 'इंग्लैंड दौरे के बाद नई चयन समिति का एलान किया जा सकता है।' टीम में बदलाव के बाद मिस्बाह पहले ही चयन समिति से इस्तीफा दे चुके हैं।
  • बोर्ड रेड बॉल टीम के स्थाई मुख्य कोच के तौर पर हेसन को बनाए रखने पर भी विचार कर रहा है। हालांकि, अभी इसकी पुष्टि नहीं है कि हेसन इस जिम्मेदारी को संभालने के लिए तैयार हैं या नहीं।
  • सूत्र ने कहा, 'अगर वह सहमत नहीं होते हैं, तो बोर्ड नवंबर में श्रीलंका के खिलाफ होने वाली अगली घरेलू सीरीज से पहले किसी और को नियुक्त करेगा।'
  • इंग्लैंड में टीम के साथ रहते हुए पदों से हटाए गए पूर्व मुख्य कोच सरफराज अहमद और गेंदबाजी कोच उमर गुल के भविष्य को लेकर सूत्र ने बताया कि दोनों को बोर्ड के भीतर अन्य जिम्मेदारियां देने की पेशकश की जाएगी।

कौन से सात नए खिलाड़ी पाकिस्तान टीम से जुड़े?
पाकिस्तानी टीम इंग्लैंड के खिलाफ सीरीज का आखिरी टेस्ट एजबेस्टन में खेलेगी। जिन खिलाड़ियों को इस टेस्ट के लिए बुलाया गया है, उनमें सैम अयूब, अब्दुल्लाह फजल, अराफात मिनहास, साद बेग, मोहम्मद रंधावा, रजाउल्लाह और मोहम्मद इमरान जूनियर शामिल हैं। इन सातों में से पांच पहले ही अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में डेब्यू कर चुके हैं। वहीं, रंधावा और रजाउल्लाह को डेब्यू करना है। अयूब आठ टेस्ट और फजल दो टेस्ट खेल चुके हैं। वहीं, बाएं हाथ के स्पिन ऑलराउंडर मिनहास वनडे और टी20 में पाकिस्तान का प्रतिनिधित्व कर चुके हैं। इमरान जूनियर और साद बेग भी अपने राष्ट्रीय टीम का हिस्सा रह चुके हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed