{"_id":"5875fc244f1c1be165baa09b","slug":"cricket-australia-confirms-that-josh-hazelwood-has-5-fingers-in-his-right-hand","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाज के हाथ में चार अंगुलियों की गुत्थी सुलझी","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाज के हाथ में चार अंगुलियों की गुत्थी सुलझी
टीम डिजिटल, अमर उजाला/ नई दिल्ली
Updated Thu, 12 Jan 2017 09:28 AM IST
विज्ञापन
जोश हेजलवुड
- फोटो : Cricket Australia
ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज जोश हेजलवुड ने दाहिने हाथ में अंगुलियों की संख्या की गुत्थी सुलझ गई हैं। क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने हेजलवुड के समर्थन में आते हुए स्पष्ट किया है कि उनके हाथ में पांच अंगुलियां ही हैं। पहले कहा जा रहा था कि हेजलवुज के दाहिने हाथ में सिर्फ 4 अंगुलियां हैं। इस बात की पुष्टि क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने की है।
क्या था मामला:
फोटो एजेंसी ‘गेटी इंमेजेज’ की ओर से हाल ही में खींची गई एक तस्वीर में हेजलवुड की फोटो को देखकर ऐसा प्रतीत हुआ कि उनके दाहिने हाथ में सिर्फ चार ही अंगुलियां हैं। दरअसल, यह फोटो एक ऐसे एंगल से खींचा गया कि हेजलवुज की रिंग फिंगर (अनामिका) नजर नहीं आई और सभी को लगा कि उनके हाथ में एक अंगुली कम है।

किसने खींच गेटी इमेजेज के लिए यह तस्वीर
जोश हेजलवड
- फोटो : Cricket Australia
कब और किसने खींची फोटो:
यह फोटो ऑस्ट्रेलिया और पाकिस्तान के बीच सिडनी में खेले गए टेस्ट मैच की थी। अपील करते हुए ली गई इस तस्वीर को गेटी इमेजेज के लिए मैट किंग ने खींचा। इसके बाद उन्होंने इस तस्वीर को ऑस्ट्रेलियाई टीम के आधिकारिक फेसबुक पेज पर पोस्ट कर दिया। दरअसल इस फोटो में हेज़लवुड की रिंग फिंगर उनकी छोटी अंगुली के पीछे छिप गई थी। फोटोग्राफर मैट किंग भी हेज़लवुड की इस तस्वीर को देखकर कुछ देर के लिए चकित रह गए थे।
उन्हें भी यही लगा की हेज़लवुड के दाहिने हाथ में सिर्फ चार ही अंगुलियां हैं। उन्होंने जब सारी तस्वीरें देखी तो मामला समझ में आ गया। बाद में क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने अपनी ओर से स्पष्ट कर दिया कि फोटो में भले ही रिंग फिंगर नजर नहीं आई हो लेकिन हेजलवुड की दाएं हाथ में पूरी पांच अंगुलियां हैं।

Solved! The story behind Josh Hazlewood's missing finger: https://t.co/ndVsszavAF pic.twitter.com/W2stALhckp
— cricket.com.au (@CricketAus) 10 January 2017